'काला हिरण' फिल्म फर्स्ट लुक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पहली झलक में क्या है?
फिल्म 'काला हिरण' के करीबन ढाई मिनट के फर्स्ट लुक को देखकर कई जगह यह महसूस होता है कि इसके जरिए मेकर्स ने सलमान पर निशाना साधा है। इसमें लीड एक्टर का लुक सलमान खान से मिलता-जुलता है। यहां तक कि उसने सलमान जैसा ब्रेसलेट भी पहना हुआ है।
इस फर्स्ट लुक में जहां सलमान से प्रेरित किरदार को अयान खान नाम दिया है। वहीं एक गैंगस्टर भी दिखाया है जिसका नाम लॉयन बिश्नोई बताकर उसकी तुलना दाऊद से की गई है। ट्रेलर के मुताबिक जैसा डर 90 के दशक में दाऊद का था, वैसा ही आज लॉयन बिश्नोई का है।
'काला हिरण' फिल्म फर्स्ट लुक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
टीजर में दिखे कई मुद्दे
फिल्म में दो पुलिस वाले भी हैं। इंस्पेक्टर सावंत, जिनको 'टॉर्चर स्पेशलिस्ट' माना जाता है और दूसरे डीसीपी पाटिल, जिन्हें कसाई कहा जाता है। टीजर में आगे पुलिस की जांच, कोर्ट केस और कई मुद्दे दिखाए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 'यह सलमान की बायोपिक नहीं है', कानूनी नोटिस पर निर्माता अमित जानी ने दिया जवाब, 'काला हिरण' से जुड़ा है मामला
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म में अयान खान का किरदार किसी नए कलाकार ने निभाया है। वहीं इसमें मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव, कमलेश सावंत और नरेश गोसाईं जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन भरत एस श्रीनेत ने किया और इसे प्रोड्यूस अमित जानी ने किया है।
सलमान खान, काला हिरण पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने भेजा लीगल नोटिस
बता दें कि सलमान खान की लीगल टीम ने 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को लीगल नोटिस भेजा है। इसमें फिल्म के निर्माण और उसके प्रचार पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि यह प्रोजेक्ट अभिनेता के काले हिरण के शिकार से जुड़े मामले से प्रेरित है। साथ ही, इसमें यह दावा भी किया गया है कि यह फिल्म खान की शोहरत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा अभी जारी न्यायिक कार्यवाही में बाधा डाल सकती है।
फिल्म के निर्माताओं ने क्या कहा?
वहीं, निर्माता अमित जानी ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी पर आधारित है। इसका फोकस बिश्नोई समुदाय के वन्यजीवों को बचाने के संघर्ष पर है। इंडिया टुडे से बातचीत में अमित जानी ने कहा 'यह नोटिस जल्दबाजी में भेजा गया है। यह फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। यह लीगल कार्रवाई गैर-जरूरी है।
मेकर्स बोले- कोर्ट में जीतेंगे
सलमान खान की तरफ से मेकर्स पर केस किया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके मेकर्स ने कहा है कि 12 जून को टीजर रिलीज करके हमने पहली लड़ाई जीत ली है। दूसरी लड़ाई हम कोर्ट में जीतेंगे।