फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब तक दुनिया में प्यार का थोड़ा सा पागलपन है, लोग इमोशनल म्यूजिक सुनते रहेंगे'; संगीत पर कैलाश खेर ने रखी राय

Sat, 22 Nov 2025 03:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kailash Kher: कैलाश खेर ने म्यूजिक के बारे में कई बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि चाहे किसी भी जॉनर का बोलबाला हो लोग सैड सॉन्ग सुनते रहेंगे।
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलाश खेर सूफी गायक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में कई बेहतरीन गाने गए हैं। कैलाश खेर ने 20 साल पहले 'कैलासा' बैंड शुरू किया था। उनके पॉपुलर ट्रैक जैसे 'तेरी दीवानी', 'तौबा तौबा', और 'सैयां' को सुनकर एक पीढ़ी बड़ी हुई है। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनके बैंड के गाने कभी पुराने या खत्म क्यों नहीं होंगे?
विज्ञापन

इमोशनल म्यूजिक को लोग सुनते रहेंगे
कैलाश खेर ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया 'प्यार और भावनाएं कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होतीं। बैंड कैलासा का म्यूजिक हमेशा रेलेवेंट रहेगा क्योंकि यह इंसानी भावनाओं को बयां करता है। उन्होंने आगे कहा कि भले ही म्यूजिक में आज रैप, इलेक्ट्रॉनिक साउंड्स और दूसरे नए जॉनर का बोलबाला है, लेकिन कैलासा जैसे इमोशनल म्यूजिक को लोग सुनते रहेंगे।

कैलाश खेर, सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@kailashkher
कैलासा से जुड़ जाते हैं लोग
गायक ने कहा 'जब लोग कैलासा सुनते हैं, तो उन्हें लगता है, 'मेरे पिता ने इसे सुना था... मैं इसके साथ बड़ा हुआ हूं।' प्यार का यह सिलसिला संगीत को जिंदा रखता है। पहले मुझे लगता था कि लोग बस आपका दिल तोड़ने आते हैं। लेकिन इतने वर्षों में, कैलासा के म्यूजिक का असर देखकर, मुझे एहसास हुआ कि असली प्यार अभी भी मौजूद है। जब तक दुनिया में प्यार का थोड़ा सा पागलपन है, धरती खूबसूरती से खिलती रहेगी। 

'पहले किसी प्रोजेक्ट पर इतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला', 'द फैमली मैन 3' में अपने किरदार पर बोलीं निमरत कौर

विज्ञापन

मेहर रंगत 2025 प्रोग्राम में कैलाश ने पेश किए गाने
शुक्रवार को 52 साल के सिंगर और उनके बैंड ने नेशनल कैपिटल में होने वाले सालाना लोक संगीत फेस्टिवल मेहर रंगत 2025 में परफॉर्म किया। कैलासा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से आयोजित यह कार्यक्रम कनॉट प्लेस में हुआ। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। कैलाश खेर और उनके बैंड ने यहां 'अल्लाह के बंदे', 'ओ रंगीले', 'जय जयकारा' और 'चक दे चक दे फट्टे' जैस गाने पेश किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें