फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Kher: भगवा एप लॉन्च पर कैलाश खेर ने दी लाइव प्रस्तुति, संगीत को लेकर बोले- कुछ भी लिख रहे हैं…

Sat, 19 Apr 2025 09:24 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kailash Kher On Music: कैलाश खेर शुक्रवार को भगवा एप लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने लाइव प्रस्तुति दी, साथ ही मौजूदा संगीत के लोगों से ना जुड़ पाने की वजह भी बताई। 
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @kailashkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलाश खेर भारत के मशहूर और सबसे ज्यादा लोकप्रिय गायकों में से एक हैं। वह लंबे समय से संगीत साधना के माध्यम से भारतीय संगीत में अतुलनीय योगदान देते आ रहे हैं। शुक्रवार की शाम को उन्होंने भगवा ऐप के भव्य लॉन्च पर अपने बैंड कैलासा के साथ लाइव प्रस्तुति दी। 

कैलाश खेर अपनी दमदार आवाज और अर्थपूर्ण गीतों के लिए जाने जाते हैं। ‘बम लहरी’ से लेकर ‘स्वदेश’ फिल्म के ‘यूं ही चला चल’ जैसे गीतों ने श्रोताओं को गहराई से छुआ है। उनके इस योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से भी नवाजा गया है। उन्होंने इस दौरान मौजूदा संगीत पर अपनी राय रखी।  

विज्ञापन

दर्शकों से क्यों नहीं जुड़ पा रहा संगीत?
कैलाश खेर ने एएनआई से बात करते हुए मौजूदा समय के संगीत पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि यह अक्सर दर्शकों से जुड़ने में फेल क्यों होता है? जब उनसे पूछा गया कि आज के कई गाने अर्थहीन क्यों लगते हैं? तो खेर ने कहा, ‘इन दिनों, लोग हर चीज जल्दी चाहते हैं - खुशी, शांति, मौज-मस्ती और वह इसे जल्दी चाहते हैं। मुझे यह सूत्र समझ में नहीं आता। शांति कभी भी जल्दी में नहीं आती।’ 


यह खबर भी पढ़ें: अभिषेक मिश्रा और अनिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दोनों पर लगे ये गंभीर आरोप

विज्ञापन

‘लोग कुछ भी लिख रहे हैं…’
उन्होंने आगे कहा, ‘थोड़े बुद्धिजीवी बदल गए हैं। वो अपनी दुनिया चला रहे हैं। जल्दी-जल्दी कुछ भी लिख रहे हैं। बिना सर-जोड़ी की कोई बात लिख रहे हैं। पहले क्या था, एक कला थी, एक सादगी थी। उसको भी शिल्प की तरह जब पेश करते थे तो दिलों पर असर करता था। 


यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: लव लाइफ को लेकर एक बार फिर हनी सिंह सुर्खियों में, जानिए कौन हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड एमा बकर?


लाइव प्रदर्शन से किया मंत्रमुग्ध
कैलाश खेर और उनके बैंड कैलासा ने शुक्रवार की शाम एक भावपूर्ण लाइव प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपने कुछ सबसे मशहूर गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस भव्य कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। भगवा ऐप यूजर्स को उनकी दैनिक आध्यात्मिक जरूरतों में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह लोगों को पूजा बुक करने, जप करने, कुंडली अपडेट करने और शुभ समय के लिए पंचांग देखने की सुविधा देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें