फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को कल शुक्रवार 27 जून को एक साल पूरा हो गया। इसका सीक्वल भी बनना है। इसका दर्शक इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में दिग्गज निर्माता अश्विनी दत्त ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है। साथ ही उन्होंने रिलीज को लेकर भी संकेत दिए हैं।
प्री-प्रोडक्शन का काम चालू
तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता अश्विनी दत्त का कहना है कि इस फिल्म का सीक्वल इस साल सितंबर से शुरू होगा। फिल्म 'कल्कि' की अपार सफलता के बाद सीक्वल से भी दर्शकों को बेशुमार उम्मीदे हैं। अश्विनी दत्त ने खुलासा किया कि फिलहाल टीम सीक्वल के प्री-प्रोडक्शन काम को फाइनल कर रही है।
कब तक हो सकती है रिलीज?
अश्विनी दत्त का कहना है कि फिल्म का सीक्वल कहानी की कसौटी पर और ज्यादा मजबूत होगा। यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। निर्माता ने सीक्वल की रिलीज को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि 'कल्कि 2' साल 2026 में गर्मियों तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
Films On Tribals: 'जंगल क्राई' से लेकर 'आक्रोश' तक इन फिल्मों में दिखाई गई आदिवासियों की कहानी, दिखा संघर्ष
ब्लॉकबस्टर रहा पहला पार्ट
बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे नजर आए। दूसरे पार्ट में भी ये सितारे नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया, जो अश्विनी दत्त के दमाद हैं।