फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dada Saheb Phalke Biopic: साउथ में भी दादा साहब फाल्के पर चर्चा, इस एक्टर के साथ बायोपिक बनाएंगे राजामौली!

Thu, 15 May 2025 03:11 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dada Saheb Phalke Biopic: भारतीय सिनेमा के अग्रदूत दादा साहब फाल्के के जीवन पर आधारित बन रही फिल्म में साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर निभाएंगे मुख्य भूमिका।

विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली निर्देशित करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इसके जरिए भारत में दादा साहब के फिल्मी योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। आइए जानते हैं कि क्या है फिल्म का नाम।

विज्ञापन


आखिर क्या है फिल्म का नाम? 
रिपोर्ट के अनुसार दिग्गज फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। दादा साहब फाल्के के जीवन पर आधारित इस फिल्म का नाम है 'मेड इन इंडिया', जिसमें अभिनेता जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में होंगे और दादा साहब की भूमिका निभाते दिखेंगे। इस फिल्म को दादा साहब फाल्के के जीवन से प्रेरित बायोपिक के रूप में घोषित किया गया था।

यह खबर भी पढ़ें: Naseeruddin Shah: 'अभिनेता से कहीं बढ़कर थे-ओम पुरी', नसीरुद्दीन शाह ने देखी 'अर्द्ध सत्य', लिखी दिलचस्प बात

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर को स्किप्ट आई पसंद
साल 2023 में ही एसएस राजामौली ने फिल्म को लेकर घोषणा की थी। अब जाकर फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हुई तो फिल्म निर्माताओं ने इसकी कहानी साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर को सुनाई। रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और उन्होंने फिल्म में अभिनय के लिए तुरंत सहमति दे दी। एनटीआर को दादा साहब की अनसुनी कहानियां बेहद रास आईं, जिसे सुन कर वो हैरान रह गए। यह फिल्म एक्शन से दूर रहेगी।

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: दादा साहब फाल्के की बायाेपिक करने जा रहे आमिर खान, राजकुमार हिरानी के साथ तीसरी बार करेंगे काम

फिल्म को लेकर अन्य जानकारी
दादा साहब फाल्के पर बन रही फिल्म 'मेड इन इंडिया' को दिग्गज फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। वहीं इसे वरुण गुप्त (मैक्स स्टूडियो) और एसएस कार्तिकेय (शोइंग बिजनेस) द्वारा निर्मित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें