जूनियर एनटीआर से मिलने पहुंचा उनका प्रशंसक
- फोटो : एक्स
दक्षिण भारतीय अभिनेता जूनियर एनटीआर के पास प्रशंसकों की बहुत बड़ी फौज है। उनके प्रशंसक उन्हें बहुत चाहते हैं। जूनियर एनटीआर के फैन उनकी एक झलक पाने के लिए पागल रहते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण पेश किया उनके एक कट्टर प्रशंसक ने। वह अभिनेता से मिलने के लिए कुप्पम से हैदराबाद तक लगभग 600 किलोमीटर पैदल यात्रा करके पहुंचा। जूनियर एनटीआर से मिलकर उनका यह प्रशंसक गदगद हो उठा।
प्रशंसक के साथ अभिनेता ने बिताए खास पल
एक लंबी पैदल यात्रा करके पहुंचे अपने कट्टर प्रशंसक के साथ अभिनेता जूनियर एनटीआर ने कुछ खास पल बिताए। उनसे उनका हाल-चाल जाना। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वह प्रशंसक से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
AR Rehman: हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड में ए.आर रहमान का नामांकन, द गोट लाइफ और पेरियोन गाना शामिल
प्रशंसक ने दिया एनटीआर को खास तोहफा
जूनियर एनटीआर से मिलने के दौरान उनके प्रशंसक ने उन्हें एक खास तोहफा दिया। उनके इस फैन ने उन्हें उनके दादा एनटीआर और उनकी फोटो फ्रेम साझा की। फोटो फ्रेम साझा करने के बाद उन्होंने अपने फैन के साथ एक तस्वीर भी ली।
अल्लू अर्जुन के फैन ने की थी यूपी से हैदराबाद की साइकिल यात्रा
इसी वर्ष अक्टूबर में अभिनेता अल्लू अर्जुन का एक जबरा फैन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से साइकिल यात्रा कर हैदराबाद उनसे मिलने पहुंचा था। अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसक का घर में स्वागत किया था। भावुक होकर उनका वह प्रशंसक उनके पैरो में भी गिर पड़ा था। उनके इस प्रशंसक ने साइकिल से 1600 किलोमीटर की यात्रा की थी।
YRKKH: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 'अरमान' सेट पर घायल, बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे रोहित पुरोहित