संजय दत्त बना रहे थे फिल्म
फिल्म 'जंगल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। यह फिल्म संजय दत्त बना रहे थे। निर्देशन राहुल रवैल कर रहे थे। लीड रोल में लीसा रे थीं। रवीना टंडन को भी यह फिल्म ऑफर की गई थी। लेकिन, यह प्रोजेक्ट संजय दत्त की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, इसलिए साल 1991 में उन्होंने इसे कैंसिल कर दिया। इसकी एक वजह यह भी बताई जाती है कि लीसा रे हिंदी नहीं सीख पाई थीं।
फरदीन खान की जगह इस एक्टर को मिलने वाली थी फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया। उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस किया। फिल्म में रामगोपाल वर्मा एक्टर फरदीन खान के किरदार के लिए संजय कपूर को साइन करने वाले थे। लेकिन एक रात पहले एक पार्टी में फरदीन से उनकी मुलाकात हुई और उनका मन बदल गया। इस तरह यह फिल्म फरदीन खान की झोली में आ गिरी।
किरदार की खातिर सुशांत सिंह ने शादी में भी नहीं कटाए बाल
फिल्म 'जंगल' की शूटिंग के दौरान ही एक्टर सुशांत सिंह की शादी हो गई। इस फिल्म में वे नेगेटिव रोल में हैं। उन्होंने दुर्गा नारायण चौधरी की भूमिका निभाई। इस किरदार को निभाने की वजह से वे अपनी शादी में अपने बाल नहीं कटवा पाए थे और न ही शेविंग करा पाए थे। उनका रोल काफी पसंद किया गया। उन्हें नेगेटिव रोल में बेस्टर एक्टर का अवॉर्ड मिला। उन्हें 2001 के जी सिने अवॉर्ड्स में अमरीश पुरी ने पुरस्कार दिया। इसके अलावा नेगेटिव रोल के लिए आईफा अवॉर्ड भी सुशांत को मिला।
फिरोज खान के पालतू कुत्तों की फिल्म में झलक
अभिनेता फिरोज खान के दो पर्सनल पालतू कुत्ते भी इस फिल्म में नजर आए। उनके नाम ब्रूटस और सीजर थे। वे फिल्म के शुरुआती पांच मिनट में सड़क पर चलते हुए दिखाई देते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन
इस फिल्म में सुनील शेट्टी के किरदार के लिए एक्टर राहुल देव ने ऑडिशन दिया था। यह फिल्म दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई थी। कलेक्शन की बात करें तो हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, इसका लाइफटाइम कलेक्शन कुल 8.10 करोड़ रुपये रहा और यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।