फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जून लॉकहार्ट का निधन, 100 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Mon, 27 Oct 2025 12:01 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

June Lockhart Death: हॉलीवुड अभिनेत्री जून लॉकहार्ट ने 100 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री को उनके दमदार किरदारों के लिए जाना जाता था। 
विज्ञापन
जून लॉकहार्ट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जून लॉकहार्ट अब हमारे बीच नहीं रहीं। 100 साल की उम्र में उन्होंने कैलिफोर्निया के सांता मोनिका स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। उनके चेहरे की मुस्कान और आंखों की चमक ने पीढ़ियों तक दर्शकों का दिल जीता। जून लॉकहार्ट उन कुछ अभिनेत्रियों में से थीं जिन्होंने सिनेमा के स्वर्ण युग से लेकर आधुनिक टीवी युग तक, हर दौर में अपनी पहचान बनाए रखी। जून की मौत नेचुरल तरीके से बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जून लॉकहार्ट का बैकग्राउंड
जून का जन्म एक फिल्मी माहौल में हुआ था। पिता जीन लॉकहार्ट और मां कैथलीन लॉकहार्ट दोनों ही लोकप्रिय कलाकार थे। ऐसे माहौल में कला उनके लिए सांस लेने जैसा सहज थी। बचपन में ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें पर्दे पर अपनी पहचान बनानी है। 1938 में परिवार के साथ उन्होंने 'अ क्रिसमस केरोल' से अपने करियर की शुरुआत की और पहले ही प्रोजेक्ट से दर्शकों को उन्हें इंप्रेस किया था।

यह खबर भी पढ़ें: 'कांतारा चैप्टर 1' में डबल रोल में थे ऋषभ शेट्टी, तीन बार फिल्म देखने पर भी नहीं पहचान पाए फैंस; देखें वीडियो
विज्ञापन


जून के किरदारों को किया गया पसंद
1950 और 60 के दशक में जून लॉकहार्ट टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन चुकी थीं। सीरीज 'लेजी' में उन्होंने रुथ मार्टिन का किरदार निभाया जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया। इस किरदार ने जून को घर-घर पहुंचा दिया। लेकिन उनका सफर यहीं नहीं रुका। 'लोस्ट इन स्पेस" में उन्होंने एक ऐसी मां का रोल निभाया। उनके अभिनय की सहजता और भावनाओं की गहराई ने उन्हें दर्शकों के दिलों में अमर कर दिया।

जून लॉकहार्ट के प्रोजेक्ट्स
जून लॉकहार्ट ने 'वैगन ट्रेन', 'गन्समोेक', 'शी-वुल्फ ऑफ लंदन' और 'रॉहाइड' जैसे अनगिनत मशहूर टीवी शो में काम किया। अपने हर किरदार के साथ वो फैंस की चहेती बन गई। उनके परिवार ने बताया कि जून अपने जीवन के आखिरी दिनों तक बेहद खुशमिजाज रहीं। जून लॉकहार्ट का जाना हॉलीवुड के एक युग का अंत है। उन्होंने सिर्फ किरदार नहीं निभाए, बल्कि उन्होंने दर्शकों को भावनाओं की दुनिया से जोड़ दिया। उनकी मुस्कान में ममता थी, आंखों में कहानियां थीं और उनकी हर अदाकारी में जिंदगी की सच्चाई झलकती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें