फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत ‘वध 2’ के रिलीज डेट का एलान, जानें कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Mon, 27 Oct 2025 11:33 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vadh 2 Release Date: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वध 2’ के रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। मेकर्स ने वीडियो पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
वध 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'वध' का सीक्वल 'वध 2' को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है। संजय मिश्र और नीना गुप्ता अभिनीत 'वध 2' के निर्माताओं ने इसके रिलीज डेट को आधिकारिक कर दिया है। चलिए जानते हैं कब दर्शकों के बीच आ रही यह फिल्म। 

विज्ञापन


इस तारीख को रिलीज होगी 'वध 2'
'वध 2' के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक 17 सेकेंड का क्लिप साझा किया है। इसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता पोस्टर में नजर आ रहे हैं। इसी के नीचे लिखा है कि 6 फरवरी 2026 को यह फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'संघर्ष नया, कहानी नई, क्या गलत और क्या है सही। जानिए 6 फरवरी को।'

 
फिल्म के बारे में 
'वध 2' फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू कर रहे हैं और इसे उन्होंने लिखा भी है। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग कर रहे हैं। इसे लव फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'कांतारा चैप्टर 1' में डबल रोल में थे ऋषभ शेट्टी, तीन बार फिल्म देखने पर भी नहीं पहचान पाए फैंस; देखें वीडियो

क्या थी 'वध' फिल्म की कहानी?
संजय मिश्रा की फिल्म 'वध' की कहानी परफेक्ट क्राइम की तरह थी। कर्ज के बोझ से दबे एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक, जिन्हें बार-बार कर्ज चुकाने के लिए परेशान किया जाता है। उसकी मुश्किलें तब और बढ़ जाती है, जब उसके हाथों से एक शराबी की हत्या हो जाती है। इसके बाद पति-पत्नी मिलकर उस अपराध को छिपाने की कोशिश करते हैं। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बहुत प्रभावित करती नजर आती है, जिसमें संजय मिश्रा के किरदार ने लोगों का दिल जीतने के काम किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें