फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Julian McMahon: ‘फैंटास्टिक फोर’ फेम अभिनेता जूलियन मैकमोहन का हुआ निधन, 56 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 05 Jul 2025 09:10 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Julian McMahon Passed Away: लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे हॉलीवुड अभिनेता जूलियन मैकमोहन का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता को 'फैंटास्टिक फोर' फिल्म में शानदार भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। 

विज्ञापन
जूलियन मैकमोहन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे हॉलीवुड अभिनेता जूलियन मैकमोहन का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता को 'फैंटास्टिक फोर' फिल्म में शानदार भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। इस खबर के आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है।

विज्ञापन


एक्टर की पत्नी ने की पुष्टि
हॉलीवुड अभिनेता जूलियन मैकमोहन के निधन की पुष्टि उनकी पत्नी कैली मैकमोहन ने डेडलाइन को दिए एक बयान के जरिए की। उन्होंने कहा, ‘कैंसर को हराने के लिए एक साहसी लड़ाई के बाद जूलियन का इस सप्ताह निधन हो गया। वह अपने जीवन, अपने काम, अपने प्रशंसकों और सबसे बढ़कर अपने परिवार से बहुत प्यार करते थे। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमें इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी प्रदान करें और जूलियन को चाहने वाले सभी लोगों से अनुरोध करें कि वे जीवन में खुश रहें, जैसा कि जूलियन थे।’

यह खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: अदालत ने कमल हासन को कन्नड़ भाषा के खिलाफ टिप्पणी करने से रोका, अगस्त में होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन


कौन थे जूलियन मैकमोहन?
अभिनेता जूलियन मैकमोहन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री सर विलियम मैकमोहन के पुत्र थे। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, फिर इसके बाद वो टीवी की दुनिया में शानदार अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में छा गए। साल 2005 में मैकमोहन को 'फैंटास्टिक फोर' फिल्म ने वैश्विक पहचान दिलाई थी। इसमें अभिनेता ने विक्टर वॉन डूम की भूमिका निभाई, जिन्हें डॉ. डूम के नाम से भी जाना जाता था। 

अभिनेता का फिल्मी करियर
जूलियन मैकमोहन की पहली फिल्म ‘वेट एंड वाइल्ड समर’ थी। इसके बाद उन्होंने ‘अदर वर्ल्ड’, ‘चार्म्ड’, ‘एफबीआई: मोस्ट वांटेड’ और ‘फैंटास्टिक फोर’, 'एनअदर डे', 'प्रिजनर', 'फायर विथ फायर' जैसी शानदार फिल्में कीं। इसके अलावा अभिनेता को कई वेब सीरीज और धारावाहिक में भी जबरदस्त अभिनय के लिए जाना जाता था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें