एक्टर के जन्मदिन पर मिलेगा तोहफा?
'एनटीआरनील' बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में शामिल है। मेकर्स 19 मई की आधी रात फिल्म की पहली झलक जारी करने वाले हैं। इसी के साथ इंडस्ट्री में इसकी अवधि को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लॉन्च एसेट 3 मिनट से ज्यादा लंबा हो सकता है। इंडिपेंडेंट ट्रेड चर्चा के मुताबिक, पहली झलक को किसी मोशन पोस्टर या सामान्य टीजर की तरह नहीं, बल्कि 'NTRNeel' की दुनिया से रूबरू कराने वाले बड़े वीडियो के रूप में तैयार किया जा रहा है।
वीडियो की अवधि को नेटिजंस ने दिए रिएक्शन
यह टीजर दरअसल, एक किस्म का इंट्रोडक्शन वीडियो हो सकता है। अगर चल रही अटकलें सही साबित होती हैं, तो पहली झलक का इतना लंबा रनटाइम इस बात का संकेत हो सकता है कि टीम दर्शकों के लिए कुछ शानदार पेश करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्मी गलियारों में चर्चा बढ़ रही है कि फिल्म की पहली झलक करीब तीन मिनट से ज्यादा लंबी हो सकती है। अगर यह सही निकला, तो साफ है कि मेकर्स एक रूटीन अनाउंसमेंट एसेट की जगह डिटेल्ड वर्ल्ड-बिल्डिंग लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कोई हैरानी जता रहा है तो कोई उत्साहित है।
बर्थडे सेलिब्रेशन का बढ़ा उत्साह
जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर 'एनटीआरनील' की पहली झलक की चर्चा के साथ ही अभिनेता के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह झलक 19 मई की आधी रात को आ सकती है। बता दें कि एनटीआर और प्रशांत नील पहली बार साथ आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीदें भी बहुते हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।