फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior NTR: 'वॉर 2' की शूटिंग पूरी होते ही जूनियर एनटीआर हुए इमोशनल, बड़े सरप्राइज की ओर किया इशारा

Wed, 09 Jul 2025 03:55 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Junior NTR On War 2: फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग खत्म होने के बाद साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट की तारीफ की। 
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग पूरी होने पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। इस बड़े एक्शन थ्रिलर के फाइनल शेड्यूल के खत्म होने पर अभिनेता ने ऋतिक रोशन और अयान मुखर्जी की खूब तारीफ की। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का अहम हिस्सा माना जा रहा है और 14 अगस्त 2025 को इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


जूनियर एनटीआर ने किया पोस्ट
जूनियर एनटीआर ने ऋतिक रोशन की एनर्जी और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ करते हुए कहा कि सेट पर उनके साथ काम करना बेहद रोमांचक अनुभव रहा। ऋतिक की वर्क एनर्जी और डेडिकेशन ने जूनियर एनटीआर को बहुत कुछ सिखाया। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उनके विजन के चलते ही 'वॉर 2' में कई बड़े सरप्राइज पैकेज शामिल हैं, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे। उन्होंने यशराज फिल्म्स टीम और पूरी क्रू को उनके कामों के लिए धन्यवाद भी दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Mouni Roy: मधुर भंडारकर ने शेयर की 'The Wives' की मुहूर्त की तस्वीर, क्लैप बोर्ड पकड़े नजर आईं मौनी रॉय
विज्ञापन




'वॉर 2' में ऋतिक-कियारा की जोड़ी
फिल्म में ऋतिक रोशन अपने किरदार कबीर के रूप में वापसी कर रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर इस बार मुख्य खलनायक एजेंट विक्रम की भूमिका निभा रहे हैं। कियारा आडवाणी भी इस एक्शन ड्रामा में मुख्य महिला किरदार के तौर पर दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी और एक्शन सीक्वेंस को लेकर पहले ही काफी उत्साह बना हुआ है और दर्शक इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

जूनियर एनटीआर ने और क्या लिखा? 
जहां फैंस इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुक हैं और जूनियर एनटीआर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उनकी उत्सुकता चरम पर है। एक्टर ने अपने नोट में बताया कि उन्होंने इस फिल्म के दौरान बहुत कुछ सीखा और ये फिल्म उनके करियर के लिए एक नया मुकाम साबित होगी। अंत में अभिनेता ने सभी फैंस से अपील की है कि वो 14 अगस्त को वॉर 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करें, क्योंकि ये फिल्म एक बेहतरीन और हाई-ऑक्टेन एक्शन एक्सपीरियंस देने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें