सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। निर्माताओं ने अपने वादे के मुताबिक, 19 मई, 2024 को शाम 7:02 बजे फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम 'फियर' है, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। कुछ लोग गाने को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने इसमें खामियां भी गिनाई हैं।