फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: 'देवरा' के पहले गाने 'फियर' में फैंस ने निकाली ये कमी, दोबारा अपलोड करने को कहा

Mon, 20 May 2024 11:09 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' का पहला गाना 'फियर' रिलीज हो चुका है। कुछ लोगों ने इस गाने में कमी निकालते हुए निर्माताओं से फिर से अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन
फिल्म 'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। निर्माताओं ने अपने वादे के मुताबिक, 19 मई, 2024 को शाम 7:02 बजे फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम 'फियर' है, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। कुछ लोग गाने को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने इसमें खामियां भी गिनाई हैं।

विज्ञापन


Gurucharan Singh: 'सोढ़ी' के घर वापस आने पर असित मोदी ने जताई खुशी, सेट पर पुलिस पूछताछ के बारे में भी की बात

अनिरुद्ध ने बनाया है 'फियर' गाना 
'फियर' गाने को रामजोगय्या शास्त्री ने लिखा है। अनिरुद्ध रविचंदर ने इसे अपनी धुनों से सजाया है। संगीतकार अनिरुद्ध अपने अभी तक के करियर में कई शानदार ट्रैक बना चुके हैं, लेकिन इस बार उन्हें फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




लोगों को समझ नहीं आए गाने के बोल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों का कहना है कि इस गाने का संगीत बहुत ज्यादा तेज है। इसके चलते गाने के बोल समझ नहीं आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर के फैंस ने मांग की है कि इस गाने में कुछ बदलाव किए जाने चाहिए और उसके बाद ही दोबारा अपलोड करना चाहिए, ताकि उन्हें गाने के बोल समझ आ सके।
विज्ञापन


Pradeep Rawat: 'कोयला' के समय खूब धूम्रपान करते थे शाहरुख, ऋतिक पहुंचाते थे स्क्रिप्ट, प्रदीप रावत का खुलासा

ये कलाकार आएंगे नजर
'देवरा' का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा जान्हवी कपूर, सैफ अली खान और राम्या कृष्णा ने भी अभिनय किया है। यह जान्हवी की पहली तेलुगु फिल्म है। भारी बजट में बनी इस फिल्म को 10 अक्तूबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में दर्शकों को कई दमदार एक्शन सीन देखने को मिलेंगे।

Salim Khan: सलमान की शादी और करियर पर सच साबित हुई पिता की भविष्यवाणी, विवेक ओबेरॉय से झगड़े पर कहा था यह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें