फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग
निर्माताओं ने इसकी टिकट बिक्री के बारे में जानकारी दी है। रिलीज का प्रबंधन ट्विन द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने प्रभास की कल्कि 2898 एडी का प्रबंधन किया था। अब 'देवरा' के टिकटों की बिक्री 3 जनवरी 2025 से शुरू होगी। वहीं, अब देखना यह होगा कि जापान में फिल्म को दर्शकों से कैसे प्रतिक्रिया मिलती है।
'देवरा' के कलाकार
'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी थी। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी थे। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया था। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई थी।