फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB 3: यूजर्स को पसंद आ रहा अक्षय-अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर, बोले- ‘अब दो-दो जॉली करेंगे कमाल’

Tue, 12 Aug 2025 04:44 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jolly LLB 3 Teaser X Review: अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर रिलीज हो चुका है।  इसे देखने के बाद यूजर्स एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'जॉली एलएलबी 3' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे देखने के बाद एक्स पर यूजर्स रिएक्शंस दे रहे हैं। इस फिल्म में इसबार दो जॉली अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ नजर आ रहे हैं, जो फैंस को भरपूर मनोरंजन देने का वादा करता है। आइए जानते हैं क्या बोले यूजर्स और कैसा लग रहा उन्हें फिल्म का टीजर। 

यूजर्स को पसंद आया 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर

फिल्म निर्माताओं द्वार 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर आज मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर के आते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पहली बार कोर्ट रूम में दो-दो जॉली दिखेंगे, अब होगा कॉमेडी का जोरदार तड़का।' दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, 'इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा, ‘बवाल होगा कोर्ट रूम में क्योंकि भिड़ने वाले हैं दो जॉली आपस में।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jolly LLB 3 Teaser: रिलीज हुआ ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर, इस बार आमने-सामने होंगे अरशद वारसी और अक्षय कुमार
 
 
 
 
 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें