फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir-Salman: बॉलीवुड के दो खान करने वाले हैं धमाल, काजोल-ट्विंकल के चैट शो में नजर आएंगे आमिर-सलमान?

Tue, 12 Aug 2025 04:08 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir and Salman Khan Will Come Together: बॉलीवुड के दो खान आमिर और सलमान अब एक साथ मंच पर धमाल करते दिखेंगे। खबर है कि दोनों अभिनेता काजोल-ट्विंकल खन्ना के आगामी चैट शो में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं....

विज्ञापन
आमिर खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर को मंच पर एक साथ देखना फैंस का सपना होता है। हालांकि, बहुत कम मौके पर ही ये तीनों एक साथ आते हैं। अब खबर आ रही है कि आमिर और सलमान एक चैट शो में साथ नजर आ सकते हैं, जिसे बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल खन्ना द्वारा होस्ट किया जाएगा। जानिए क्या है पूरी खबर...

एक साथ नजर आएंगे आमिर-सलमान?

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल एक चैट शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ लेकर आ रही हैं, जिसकी घोषणा कुछ सप्ताह पहले हुई थी। अब जानकारी मिल रही हैं कि सलमान और आमिर खान इस शो में बतौर मेहमान शामिल होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि सलमान और आमिर ने इस आगामी एपिसोड की शूटिंग कर ली है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसके प्रीमियर डेट की घोषणा नहीं की है। 

यह खबर भी पढ़ें: KK Menan: 'क्लिप को बिना इजाजत एडिट और इस्तेमाल किया गया', 'वोट चोरी' वाले वीडियो से केके मेनन ने बनाई दूरी

विज्ञापन

कब शुरू होगा काजोल-ट्विंकल का चैट शो?
पिछले महीने 22 जुलाई को प्राइम वीडियो पर काजोल-ट्विंकल के आगामी चैट शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का पोस्टर लॉन्च किया गया था। साथ ही बताया गया था कि यह जल्द शुरू होने वाला है। हालांकि, कब शुरू होगा इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन जानकारी मिल रही है कि इस चैट शो में कई दिग्गज सितारे बतौर मेहमान बनकर पहुंचेंगे। 


आखिरी बार कब साथ दिखे थे आमिर-सलमान?
सलमान खान और आमिर खान को आखिरी बार आमिर की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग के दौरान देखा गया था। जहां दोनों के बीच शानदार बातचीत हुई थी, जिसमें सलमान ने आमिर को मजाक में कई चीजें कही थी। ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें