नहीं वसूल कर पाई है लागत
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती दो हफ्तों में इसने डोमिस्टिक फ्रंट पर 51.5 मिलियन डॉलर और ग्लोबली 165 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया है। लेकिन अगर इस फिल्म की मेकिंग कॉस्ट की बात की जाए तो 200 मिलियन डॉलर फिल्म के निर्माण में और 100 मिलियन डॉलर मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन में लगे हैं। इस तरह देखा जाए तो फिल्म 'जोकर-2' शायद ही अपनी लागत वसूल कर पाएगी, क्योंकि जहां दर्शक इस फिल्म को पसंद नहीं कर रहे हैं, वहीं फिल्म समीक्षकों ने भी फिल्म 'जोकर-2' को नकार दिया है। लेकिन प्रोडक्शन कंपनी वॉनर ब्रदर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म लगभग 375 मिलियन डॉलर की कमाई कर ही लेगी।
जोकिन फिनिक्स-लेडी गागा का नहीं चला जादू
फिल्म 'जोकर' में जोकिन फिनिक्स ने ऑर्थर उर्फ जोकर का किरदार निभाया, जो कि एक डॉर्क कैरेक्टर था। पहली फिल्म में जिस गहराई से उन्होंने यह किरदार निभाया था, उम्मीद थी कि वह फिल्म 'जोकर-2' में उतना ही शानदार अभिनय करेंगे। साथ ही इस बार उनके साथ सिंगर-एक्ट्रेस लेडी गागा भी मौजूद थीं, तो अंदाजा लगाया जा रहा था, दोनों की एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत लेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जबकि फिल्म 'जोकर-2' का हिस्सा बनीं लेडी गागा ने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी, उन्होंने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस को काफी स्ट्रॉन्ग बनाने की कोशिश की। लेकिन कैरेक्टर की एक्टिंग से ज्यादा फोकस डायरेक्टर टोड फिलिप्स ने डांस नंबर्स और म्यूजिक पर किया। जबकि दर्शक पहली फिल्म की तरह ही, इस फिल्म में इंटेंस स्टोरी लाइन और एक्टिंग देखने की चाहत लिए थिएटर तक आए थे।
Paul Schrader: पॉल श्रेडर ने फिल्म 'जोकर 2' को लेकर किया खुलासा, बोले- मुझे यह पसंद नहीं आई
आखिर में शायद कर ले कुछ और कमाई
देखा जाए तो फिल्म 'जोकर-2' अपनी स्टोरी लाइन को उतने शानदार तरीके नहीं दिखा पाती है, जितना फिल्म 'जोकर' में दिखा पाई थी। यही वजह रही कि फिल्म में लीड कैरेक्टर निभा रहे, बेहतरीन कलाकार जोकिन फिनिक्स भी दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब नहीं हो पाए। अभी भी फिल्म 'जोकर-2' थिएटर में लगी हुई है। हो सकता है कि ओवरसीज में यह फिल्म कुछ और कमाई कर ले और अपनी लागत वसूल करने में सफल हो जाए
Alia Bhatt: सामंथा रूथ प्रभु ने की आलिया के अभिनय की प्रशंसा, जिगरा अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया