फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन से पहले शाहरुख के लिए हॉलीवुड स्टार जॉन सीना का खास संदेश, इस बात के लिए बोला धन्यवाद

Fri, 31 Oct 2025 10:46 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

John Cena To Shah Rukh Khan:  WWE के दिग्गज और हॉलीवुड स्टार जॉन सीना ने शाहरुख की सोशल मीडिया पर तारीफ की है। एक्टर ने शाहरुख के लिए एक खास संदेश साझा किया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान और जॉन सीना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले हॉलीवुड स्टार और WWE के दिग्गज जॉन सीना ने शाहरुख खान के लिए एक खास संदेश लिखा है। साथी ही एक्टर की तारीफ की है। शाहरुख के लिए इस खास मैसेज से फैंस खुश और हैरान दोनों हैं। जॉन सीना की ओर से ये प्रशंसा शाहरुख के आस्क एसआरके सेशन में जॉन सीना की प्रशंसा करने के बाद सामने आई है।

जॉन सीना ने की तारीफ

विज्ञापन

जॉन सीना की ओर से शाहरुख के लिए सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस संदेश में शाहरुख की दयालुता की तारीफ की गई है। इसमें जॉन सीना ने लिखा, ‘आपकी दयालुता और हमारी बातचीत को कभी नहीं भूलूंगा। मुझे और दुनिया भर के आपके प्रशंसकों को निरंतर प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद।’ शाहरुख के लिए जॉन सीना का ये खास संदेश अब वायरल है। फैंस इस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
 

 

शाहरुख ने जॉन सीना को बताया था रॉकस्टार

विज्ञापन

इससे एक दिन पहले शाहरुख ने एक्स पर अपने फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन किया था। इस दौरान शाहरुख ने फैंस के सवालों के कई मजेदार जवाब भी दिए थे। इसी सेशन के दौरान एक प्रशंसक ने शाहरुख से जॉन सीना के लिए कुछ कहने को कहा। इस पर रिप्लाई करते हुए शाहरुख ने लिखा, ‘वो रॉकस्टार हैं। बहुत विनम्र और दयालु।’ इसके बाद अब जॉन सीना की प्रतिक्रिया सामने आई है।
 

 

शाहरुख की ‘किंग’ का इंतजार कर रहे फैंस
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चाओं में हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 2 नवंबर को शाहरुख के 60वें जन्मदिन के मौके पर ‘किंग’ की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इसलिए फैंस काफी उत्साहित हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म की कास्ट काफी बड़ी है, जिसमें दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और रानी मुखर्जी भी नजर आएंगी। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें