फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने की सगाई, तस्वीर साझा कर मंगेतर नयनिका को बताया ‘लव ऑफ लाइफ’

Fri, 31 Oct 2025 10:05 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Sirish Engagement: अल्लू अर्जुन के परिवार में इन दिनों खुशी का माहौल है, क्योंकि उनके भाई और एक्टर अल्लू शिरीष की सगाई हो गई है। यहां देखिए तस्वीरें…
विज्ञापन
अल्लू शिरीष और नयनिका - फोटो : इंस्टाग्राम-@allusirish
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई और तेलुगु अभिनेता अल्लू शिरीष ने गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी खुद अल्लू शिरीष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। इसमें उन्होंने सगाई की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक अल्लू शिरीष को बधाई दे रहे हैं।

अल्लू शिरीष ने शेयर की तस्वीरें

विज्ञापन

अभिनेता अल्लू शिरीष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कपल एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। ये सगाई एक शानदार कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें परिवार के बाकी लोग भी शामिल रहे। इन तस्वीरों को साझा करते हुए शिरीष ने कैप्शन में लिखा, ‘अंतत: अपनी जिंदगी के प्यार नयनिका से मैंने खुशी-खुशी सगाई कर ली है।’
 


दादा अल्लू रामलिंगैया के जन्मदिन पर किया था सगाई का एलान
अल्लू शिरीष ने 1 अक्तूबर को अपने दादा अल्लू रामलिंगैया के जन्मदिन के मौके पर नयनिका के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। तभी 31 अक्तूबर की तारीख भी सामने आई थी। तब शिरीष ने पेरिस में एफिल टॉवर के सामने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हाथ पकड़े एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे और सामने एफिल टावर भी साफ दिख रहा था। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, 'आज आप सभी के साथ ये फोटो शेयर करना जरूरी था।'

विज्ञापन





इस दौरान शिरीष ने अपनी दिवंगत दादी अल्लू कनकरत्नम को याद करते हुए एक इमोशनल नोट भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘वो जरूर ऊपर से आशीर्वाद दे रही होंगी।’ इसी साल अगस्त में 94 साल की उम्र में अल्लू कनकरत्नम का निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें