विदेश मंत्री ने साझा किया पोस्ट
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज गुरुवार को एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर जॉन अब्राहम से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'जॉन अब्राहम के साथ एक दिलचस्प मुलाकात और बातचीत। उनसे उनकी आगामी फिल्म 'द डिप्लोमैट' पर चर्चा हुई। इसके अलावा फुटबॉल, पूर्वोत्तर के अलावा कई और मुद्दों पर बात हुई'। जॉन ने विदेश मंत्री को नौ नंबर वाली फुटबॉल की व्हाइट जर्सी गिफ्ट की, जिस पर उनका उनका नाम लिखा है।
जॉन बोले- 'मेरे लिए सम्मान की बात'
विदेश मंत्री के पोस्ट को जॉन अब्राहम ने शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'एक ऐसे व्यक्ति से मिलना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात रही, जिन्हें मैं बहुत ध्यान से फॉलो करता हूं। हमने कूटनीति, पूर्वोत्तर और फुटबॉल के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। मेरे लिए यह वाकई सम्मान की बात है सर'!
इन सितारों से सजी है फिल्म
फिल्म 'द डिप्लोमैट' का निर्देशन शिवम नायर ने किया है। जॉन के अलावा इसमें सादिया खतीब , शारिब हाशमी , कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म को जॉन अब्राहम ने भूषण कुमार और समीर दीक्षित के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म में जॉन भारतीय उच्चायोग के राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका में हैं।