फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar New Poster: होली पर सलमान खान की 'सिकंदर' का नया पोस्टर आया सामने, भाईजान बोले- 'ईद पर मिलते हैं'

Thu, 13 Mar 2025 08:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Movie New Poster: अभिनेता सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज होगी। आज गुरुवार को होली पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का फैंस बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। इसकी रिलीज की घड़ी करीब आ रही है। फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज होगी। उससे पहले आज गुरुवार को होली के अवसर पर मेकर्स ने सलमान के फैंस को तोहफा दिया है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन


Aamir Khan: 25 साल पुरानी दोस्त को डेट कर रहे आमिर, बर्थडे पर किया खुलासा; शाहरुख-सलमान से भी मिलवाया

आग से खेलते दिखे सलमान खान
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें उनकी तस्वीर है। सलमान खान तीखे तेवर में नजर आ रहे हैं। एक तरफ आग जल रही है। और साथ ही भालेनुमा हथियार उन्हें भेदते नजर आ रहे हैं। सलमान ने कैप्शन लिखा है, 'होली की शुभकामनाएं। मिलते हैं ईद पर'।
 

यूजर्स ने भर-भरकर की तारीफ
पोस्टर सामने आते ही भाईजान के फैंस ने भी कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। नेटिजन्स दावे कर रहे हैं कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। एक यूजर ने लिखा, 'ईद का इंतजार बेसब्री से है। यह फिल्म मेगा हिट रहेगी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जबर्दस्त पोस्टर'। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म 'सिकंदर' ही नहीं, भाईजान की हर मूवी कुछ अलग अंदाज से शूट होती है। इंतजार कर रहे हैं फिल्म का'।

यह खबर भी पढ़ें:
Aamir Khan 60th Birthday: आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर किए कई खुलासे, बोले- तीनों खान साथ काम करेंगे
विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर
सलमान खान की इस फिल्म के निर्देशन की कमान एआर मुरुगदास ने संभाली है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना आएंगी। इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:
Alia Bhatt:आलिया भट्ट ने मनाया अपना प्री-बर्थ डे सेलिब्रेशन, प्यार लुटाते दिखे पति रणबीर कपूर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें