अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, तबसे इसकी काफी आलोचना हो रही है। इस मामले पर अमेरिकन मनोरंजन उद्योग के मशहूर कॉमेडियन जिमी फॉलन ने कटाक्ष किया है। इसके अलावा कॉमेडियन ने हाल ही में और मामलों पर भी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
कॉमेडियन ने टैरिफ मामले पर किया कटाक्ष
अमेरिकन कॉमेडियन जिमी फॉलन ने अपने बयान में कहा, ‘आज, राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ का असर कनाडा, ब्राजील और भारत सहित 90 से ज्यादा देशों पर पड़ा है। सिर्फ उत्तर कोरिया और एपस्टीन द्वीप ही ऐसे देश हैं जहां ट्रंप ने टैरिफ नहीं लगाया।’ इसके आगे उन्होंने कहा कि इस फैसले ने भारत को अन्य देशों के साथ खड़ा कर दिया है, जो पहले से ही टैरिफ झेल रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Border 2 Teaser: ‘बॉर्डर 2’ के टीजर को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, इस दिन मिलेगी फिल्म की पहली झलक
इन मामलों पर भी जिमी फॉलन ने दी प्रतिक्रिया
हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी ने जींस ब्रांड के लिए एक एड शूट किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस एड की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तारीफ की थी। अब कॉमेडियन जिमी फॉलन ने रूस -यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए किए गए दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिडनी स्वीनी के नाम का जिक्र किया।
यह खबर भी पढ़ें:
SSMB29: राजामौली ने साझा किया महेश बाबू का अधूरा पोस्टर, बोले- और खुलासा नहीं करेंगे; नवंबर में आएगा पहला लुक
जिमी फॉलन के बारे में
जेम्स थॉमस फालोन एक अमेरिकी हास्य अभिनेता, टेलीविजन होस्ट, गायक, लेखक और निर्माता हैं। टेलीविजन में अपने शानदार काम के लिए जाने जाने जाते हैं फॉलन। अभिनेता ने कई लाइव शोज के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन करने का काम किया है।