ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि रियलिटी शो के मेकर्स के ऊपर पैसे नहीं देने का आरोप लगा हैं। मनीषा रानी से पहले 'बिग बॉस' मराठी के विनर शिव ठाकरे भी 'बिग बॉस' के मेकर्स पर पैसे नहीं देने की बात कर चुके हैं ।
सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी 'झलक दिखला जा 11' जीतने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अक्सर मनीषा अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स को अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में मनीषा ने एक वीडियो ब्लॉग बनाया जिसमें वे रियलिटी शोज के बारे में बातें करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर मनीषा का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
'झलक दिखला जा 11' के मेकर्स के प्रति नाराजगी
मनीषा रानी सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे जो मन में रहता है उसे बिना किसी फिल्टर किए बोल देती हैं। हाल ही में मनीषा ने अपने एक वीडियो में खुलासा किया कि उन्हें अभी तक 'झलक दिखला जा 11' के मेकर्स की तरफ से पूरी पुरस्कार राशि नहीं मिली है। मनीषा कहती हैं, 'ये रियलिटी शो की वास्तविकता है।'
पैसों की बारिश नहीं हो रही है..
मनीषा रानी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'लोगों को लगता है कि मुझ पर पैसों की बारिश हो रही है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुझे अभी तक 'झलक दिखला जा 11' की पुरस्कार राशि भी नहीं मिली है। साथ ही साथ जब मिलेगी तब उसमें टैक्स और दूसरी चीजों के लिए आधे पैसे काट लिए जाएंगे। पैसों की बारिश उन्हीं पर होती है जिनके करोड़पति ब्यॉयफ्रेंड होते हैं। मेरे पास न तो पैसे हैं और न ही ब्यॉयफ्रेंड।'
मनीषा से पहले शिव ठाकरे भी कर चुके हैं शिकायत
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि रियलिटी शो के मेकर्स के ऊपर पैसे नहीं देने का आरोप लगा है। मनीषा रानी से पहले 'बिग बॉस' मराठी के विनर शिव ठाकरे भी 'बिग बॉस' के मेकर्स पर पैसे नहीं देने की बात कर चुके हैं । शिव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि न तो उन्हें जीत की पूरी राशि मिली और न ही उन्हें वो पैसे मिले जो उन्होंने शो में अपने माता-पिता को लाने के लिए खर्च किया था।