फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewel Thief: रिलीज हुआ 'ज्वेल थीफ' का नया गाना, रोमांस करते नजर आए सैफ अली खान

Wed, 09 Apr 2025 02:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jewel Thief Song Out: सैफ अली खान की फिल्म 'ज्वेल थीफ' का गाना रिलीज हो गया है। गाने को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। गाने में जयदीप अहलावत भी हैं।
विज्ञापन
ज्वेल थीफ - फोटो : फोटो- यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान जल्द ही 'ज्वेल थीफ' फिल्म से नेटफ्लिक्स पर लौट रहे हैं। इस बार वह इस फिल्म में एक लुटेरा बन कर आ रहे हैं। 'ज्वेल थीफ' का निर्देशन कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला लुक फरवरी में जारी किया गया था। नेटफ्लिक्स ने समय-समय पर फिल्म के बारे में अपडेट दी हैं, ताकि इस पर चर्चा होती रहे। अब फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना जारी किया है।
विज्ञापन

रिलीज हुआ 'ज्वेल थीफ' का नया गाना
फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के गाने के रिलीज के बारे में कल ही बताया था। इसके बाद आज 'ज्वेल थीफ' का गाना 'जादू' रिलीज हुआ है। गाने को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। गाने में सैफ अली खान, जयदीप अहलावत, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता हैं। इस गाने को राघव चैतन्य ने आवाज दी है। इसे गीतकार कुमार ने लिखा है।
यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सैफ अली खान की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, ये कलाकार भी निभाएंगे अहम भूमिका
 

ज्वेल थीफ - फोटो : फोटो- यूट्यूब
'जादू' गाने में क्या है?
गाने में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान एक शाही कुर्सी पर बैठे हैं। उनके इशारे पर एक दरवाजा खुलता है और लड़की नाचने लगती है। इसके बाद सैफ अली खान निकिता दत्ता के साथ रोमांस करते हैं। एक दूसरे सीन में जयदीप अहलावत लाल हीरे के साथ नजर आते हैं। गाने में सैफ अली खान बेहतरीन डांस करते हुए नजर आते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: ‘फैमिली मैन 3’ में हुई इस OTT स्टार की एंट्री, मनोज बाजपेयी ने किया कन्फर्म; दो साल पहले ही हो गई थी कास्टिंग 
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
'ज्वेल थीफ' फिल्म में सैफ अली खान ने एक लुटेरे की भूमिका निभाई है। जयदीप अहलावत के साथ उनकी लड़ाई होती है। कुणाल कपूर और निकिता दत्ता की एक्टिंग ने इसे और बेहतरीन बनाया है। ज्वेल थीफ में बेहतरीन एक्शन और रहस्य है। 'ज्वेल थीफ' 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें