फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Winget: जेनिफर विंगेट ने विलियम इश्माएल से रचाई शादी; तस्वीरें साझा कर लिखा- 'मेरे पति से मिलिए'

Sat, 18 Jul 2026 05:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jennifer Winget-William Ishmael Wedding: अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से यह खबर साझा की है।
विज्ञापन
जेनिफर विंगेट-विलियम इश्माएल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड विलियम से शादी कर ली है। इन अटकलों पर अब खुद जेनिफर ने विराम लगा दिया है। उन्होंने अपनी और विलियम इश्माएल की शादी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन

जेनिफर विंगेट-विलियम इश्माएल - फोटो : इंस्टाग्राम
जेनिफर ने शेयर कीं शादी की झलकियां
आज शनिवार को जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उनकी और विलियम की शादी की झलकियां हैं। दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है। जेनिफर सफेद रंग के गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं, विलियम ब्लू कलर के सूट में हैं।

Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने कामकाजी महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात, पार्टनर के सपोर्ट को बताया जरूरी

लिखा- 'सितारे मिल गए'
एक तस्वीर में कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। जेनिफर अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखी हैं। वहीं, एक फोटो में वे एक-दूजे को किस करते दिखे हैं। जेनिफर ने पोस्ट में विलियम को भी टैग किया है। साथ ही लिखा है, 'और, आखिरकार हमारे सितारे मिल गए'।


 
क्या करते हैं विलियम?
वीडियो के साथ जेनिफर ने लिखा है, 'हमारी शादी संपन्न हुई। लेडीज और जेंटलमैन...आप सभी को आधिकारिक रूप से अपने पति से मिलवा रही हूं'। अभिनेत्री के पोस्ट पर फैंस बधाई दे रहे हैं। जेनिफर जहां अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं, वहीं उनके पति विलियम इश्माएल सिंगापुर के बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन

करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी
बता दें कि यह जेनिफर की दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2012 में उन्होंने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हालांकि, बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें