मिस यूनिवर्स 2026 की विजेता का एलान हो गया है। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने 75वें संस्करण का खिताब अपने नाम किया है। मेक्सिको की फातिमा बॉश ने उन्हें ताज पहनाया है। भारत की काजिया लिज मेजो इस प्रतियोगिता में विजेता बनने से चुक गई हैं।
लिज मैजो
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉप 5 में कौन शामिल?
भारत की तरफ से मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली काजिया लिज मेजो ताज अपने नाम करने से चूक गईं। प्रतियोगिता में मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप रहीं, वहीं क्लारा वेगास गोएट्ज सेकंड रनर-अप रहीं। टॉप 5 फाइनलिस्ट में फिलीपींस, न्यूजीलैंड, वेनेजुएला, डोमिनिकन रिपब्लिक और प्यूर्टो रिको की सुंदरियां थीं।
जेनिफर बैरेटो ने बनाया रिकॉर्ड
कुल 116 प्रतिभागियों के बीच, जेनिफर बैरेटो को 'मिस यूनिवर्स 2026' का ताज पहनाया गया। वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली विवाहित महिला और मां बनीं।
जेनिफर बैरेटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@jenniferbarretopr
कौन हैं जेनिफर बैरेटो?
जेनिफर बैरेटो का जीवन केवल इस सौंदर्य प्रतियोगिता तक ही सीमित नहीं है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बहुत शानदार है। उनके पास मनोविज्ञान और सामाजिक कार्य (सोशल वर्क) में डिग्री है। वह एक 'प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट' के रूप में काम करती हैं। जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत 2021 में टेक्सास के फोर्ट हुड में अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ की थी। उन्होंने कार्ल आर. डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में स्वयंसेवक (वॉलंटियर) के रूप में भी काम किया है।
जेनिफर बैरेटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@jenniferbarretopr
क्या जेनिफर का काम?
बैरेटो का पेशेवर काम मुख्य रूप से सैन्य परिवारों को सहयोग देने, घरेलू हिंसा और बाल दुर्व्यवहार के मुद्दों को सुलझाने और समुदाय-आधारित रोकथाम रणनीतियां विकसित करने से जुड़ा है। जेनिफर ने अमेरिकी सेना के सार्जेंट यान कार्लोस बैरेटो काल्डेरोन से शादी की है, जो इसाबेला के रहने वाले हैं। 2019 में यह दंपति एक बेटी के माता-पिता बने।
जेनिफर बैरेटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@jenniferbarretopr
प्यूर्टो रिको को छठी बार मिला खिताब
जेनिफर ने पेजेंट या मॉडलिंग का कोई पूर्व अनुभव न होने के बावजूद, 2025 की गर्मियों से मिस यूनिवर्स की तैयारी शुरू कर दी थी। इस प्रक्रिया के दौरान उन्होंने लगभग 70 पाउंड वजन कम किया।
जेनिफर की जीत प्यूर्टो रिको के लिए छठा 'मिस यूनिवर्स' ताज है। इससे पहले 2006 में जुलेका रिवेरा ने यह खिताब जीता था, जिसके 20 साल बाद जेनिफर ने यह जीत हासिल की है। प्यूर्टो रिको को इससे पहले 1970 में मारिसोल मालारेट, 1985 में डेबोरा कार्थी-ड्यू, 1993 में दयानारा टोरेस, 2001 में डेनिस क्विनोन्स और 2006 में ज़ुलेका रिवेरा के रूप में जीत मिल चुकी है।
लिज
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब@Glamanand
काजिया लिज मेजो का स्थान
भारत की प्रतिनिधि काजिया लिज मेजो ने भी 'मिस यूनिवर्स' के 75वें संस्करण में हिस्सा लिया था। वह शीर्ष 30 में तो जगह बनाने में कामयाब रहीं लेकिन 12 सेमी-फाइनलिस्टों में अपनी जगह नहीं बना सकीं।