फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDLJ Musical: शाहरुख-काजोल की रोमांटिक फिल्म का मैनचेस्टर में मनेगा जश्न, ये अभिनेता निभाएंगे मुख्य भूमिका

Fri, 14 Feb 2025 11:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

DDLJ Musical:  शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ पर आधारित म्यूजिकल शो 'कम फॉल इन लव - द डीडीएलजे म्यूजिकल' मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में होगा। यह फिल्म के 29 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा।
विज्ञापन
'कम फॉल इन लव - द डीडीएलजे म्यूजिकल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री जेना पंड्या और एश्ले डे आदित्य चोपड़ा निर्देशित 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' म्यूजिकल 'कम फॉल इन लव - द डीडीएलजे म्यूजिकल' में सिमरन और रोजर की भूमिका में नजर आएंगे। इसका प्रीमियर 29 मई से मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में होगा।

विज्ञापन

डीडीएलजे पर आधारित है म्यूजिकल
यह म्यूजिकल आदित्य चोपड़ा की  साल 1995 आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' पर आधारित है, जिसके रिलीज को इस साल 30 वर्ष पूरे हो जाएंगे। यह म्यूजिकल वाईआरएफ बैनर और 'रेलवे 200' अभियान के बीच सहयोग से बनी है, जो यूके में आधुनिक रेलवे प्रणाली के 200 साल पूरे होने का जश्न मनाता है।


यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Movie Review: औरंगजेब से मिली यातनाओं का सिहरा देने वाला चित्रण, दिल के करीबियों ने भोंका पीठ में खंजर

विज्ञापन

डीडीएलजे का बड़ा हिस्सा शूट हुआ था यूके में
शाहरुख खान और काजोल अभिनीत 'डीडीएलजे' को बड़े पैमाने पर यूके में शूट किया गया था, जिसमें से एक प्रमुख दृश्य किंग्स क्रॉस रेलवे स्टेशन पर फिल्माया गया था।


यह खबर भी पढ़ें: Captain America: भारतीयों को पसंद नहीं आया नया कैप्टन अमेरिका, कम कमाई के मामले में इस फिल्म को छोड़ा पीछे



क्या है इस म्यूजिकल की कहानी
म्यूजिकल की कहानी सिमरन ( जेना पंड्या) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक युवा ब्रिटिश भारतीय हैं, वह भारत में एक फैमिली फ्रेंड से अरेंज मैरिज के तौर पर सगाई कर लेती हैं, लेकिन बाद में उसे रोजर (एश्ले डे) नाम के एक ब्रिटिश व्यक्ति से प्यार हो जाता है।


रोमांटिक कॉमेडी पर डे ने क्या कहा?
इस म्यूजिक रोमांटिक कॉमेडी पर अभिनेता एश्ले डे ने कहा "यह एक सच्ची रोमांटिक कॉमेडी है। स्क्रिप्ट अविश्वसनीय रूप से मजेदार और दिल से भरी हुई है और मुझे सबसे ज्यादा पसंद है कि इसमें दो संस्कृतियों को दिखाया गया है, जिनमें दोनों ही अपनी जड़ों के प्रति सच्चे रहते हैं। म्यूजिक में संगीत थिएटर और पंजाबी पॉप का गजब का मिश्रण है, ऐसा कुछ जो मैंने मंच पर कभी नहीं देखा।" अभिनेत्री जेना पांड्या ने कहा, "मैं कम फॉल इन लव - द डीडीएलजे म्यूजिकल में सिमरन की भूमिका निभाने के लिए बहुत रोमांचित हूं। एक ऐसी कहानी को बताने का हिस्सा बनना अद्भुत है, जो इतने सारे लोगों के लिए बहुत मायने रखती है। मूल फिल्म भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने का हिस्सा बन गई है, और मैनचेस्टर में मंच पर इस कहानी को जीवंत करना बहुत खुशी की बात है।"


कब से कब तक चलेगा म्यूजिकल शो?
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस शो का यूके प्रीमियर मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में गुरुवार 29 मई 2025 को होगा और यह शनिवार 21 जून 2025 तक चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें