फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanam Teri Kasam: 'सनम तेरी कसम' की कामयाबी के बाद हर्षवर्धन को इन फिल्मों से है उम्मीद

Fri, 14 Feb 2025 08:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanam Teri Kasam: 'सनम तेरी कसम' की कामयाबी पर हर्षवर्धन राणे गदगद हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी पिछली तीन फिल्मों को भी उनका हक मिलेगा। आइए जानते हैं उनकी तीन फिल्में कौन सी हैं?
विज्ञापन
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम@harshwardhanrane
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कसम' दोबारा रिलीज हुई है। फिल्म को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 9 साल पहले रिलीज हुई थी लेकिन यह फिल्म उस वक्त ज्यादा नहीं चली थी। हालांकि, हाल ही में इसे री-रिलीज किया गया तो इसे काफी कामयाबी मिले।

विज्ञापन

हर्षवर्धन राणे की तीन और फिल्में हैं जो रिलीज होने के बाद ज्यादा नहीं चली थीं। उनकी आखिरी तीन फिल्में 'तारा वर्सेस बिलाल', 'द मिरांडा ब्रदर्स' और 'दंगा' हैं। एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने उम्मीद जताई है कि इन फिल्मों को उनका हक मिलेगा।

'तारा वर्सेस बिलाल' के बारे में क्या बोले हर्षवर्धन?
हर्षवर्धन राणे ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह जानते हैं कि अगर फिल्म वाकई में अच्छी है, तो उसे उसका हक मिलेगा। अभिनेता को यकीन है कि अगर फिल्मों में लोगों से जुड़ने की ताकत होगी, तो उन्हें अच्छी कामयाबी मिलेगी। एक्टर ने कहा 'गलत हो या सही हो मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता, लेकिन अगर इसमें भावनाएं हैं जो लोगों तक पहुंच पाएं तो, तो लोग उस तक पहुंच जाएंगे। 'तारा वर्सेस बिलाल', 'द मिरांडा ब्रदर्स' और 'दंगा' का अगर कंटेंट अच्छा है, तो इनकी आवाज लोगों को सुनाई देगी।

यह खबर भी पढ़ें: Harshvardhan Rane: ‘सनम तेरी कसम’ के हर्षवर्धन ने 10 रुपये में भी किया काम, एक्टर बनने से पहले क्या करते थे?

हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम@harshwardhanrane
अच्छे इंसान की कद्र की जाएगी
हर्षवर्धन की पहली फिल्म 'सनम तेरी कसम' को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ा था। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 'लेकिन देखो हम आज कहां हैं! मुझे लगता है कि अगर हमारा काम अच्छा है, तो इसे खोज लिया जाएगा। अगर आप अच्छे इंसान हैं, तो आपकी कद्र की जाएगी।'

यह खबर भी पढ़ें: Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे ने किया नई फिल्म का एलान, जानें कब रिलीज होगी जुनून भरी ये प्रेम कहानी
 
विज्ञापन

हर्षवर्धन ने किया नई फिल्म का ऐलान
'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज की कामयाबी पर हर्षवर्धन ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। हर्षवर्धन जल्द ही फिल्ममेकर मिलाप जावेरी की फिल्म 'दीवानियत' में नजर आएंगे। ये फिल्म मिलाप जावेरी और मुश्ताक शेख ने लिखी है। फिल्म साल 2025 में ही रिलीज होगी। हर्षवर्धन ने इस फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें