फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeetendra Birthday: एकता-तुषार के अलावा दोस्तों के साथ जितेंद्र ने मनाया जन्मदिन, तस्वीरें हो रही वायरल

Mon, 07 Apr 2025 01:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jeetendra Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जितेंद्र अपना जन्मदिन परिवार वालों और दोस्तों के साथ मना रहे हैं। उनकी तस्वीरों को उनके करीबी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों के साथ जितेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम @ektakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक और निर्माता एकता कपूर आज काफी खुश हैं। आज वह अपने पिता जितेन्द्र का जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेन्द्र आज 83 साल के हो गए हैं। वह अपना जन्मदिन परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ मना रहे हैं। जितेंद्र का जन्मदिन मनाते हुए कई लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें मुबारकबाद दी है।
विज्ञापन

बेटी एकता ने शेयर की तस्वीरें
एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में वह अपने पिता जितेंद्र के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में एकता कपूर उनके पिता जितेंद्र, तुषार कपूर और कई फिल्मी हस्तियां भी नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में एकता ने लिखा है बर्थडे ब्वॉय और हम। मुश्ताक शेख ने भी जितेंद्र के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और उनको मुबारकबाद दी है।
Jeetendra Birthday: रीमेक फिल्मों से बॉलीवुड में छाए जितेंद्र, जिंदगी से जुड़े ये किस्से हैं बेहद दिलचस्प

जितेंद्र को इस तरह मिला था फिल्मों में काम
आपको बता दें कि जितेंद्र सात अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए। उनका असली नाम रवि कपूर है। जितेंद्र के पिता अमरनाथ का कारोबार नकली आभूषणों का था। इन्हें फिल्म उद्योग से जुड़े लोग इस्तेमाल करते थे। जितेंद्र ने अपने दोस्त राजेश खन्ना के साथ मुंबई के सेंट सेबेस्टियन गोअन हाई स्कूल में पढ़ाई की। फिर मुंबई के सिद्धार्थ कॉलेज में पढ़ाई की। वी. शांताराम को आभूषणों की आपूर्ति करते समय, जितेंद्र को 1964 की फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' में काम करने का मौका मिला। इसके बाद जितेंद्र ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Akhil Akkineni: अखिल 6 का प्री-लुक आया सामने, जानिए कब उठेगा फिल्म के शीर्षक से पर्दा
 
विज्ञापन

जितेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
डांसिंग हीरो के रूप में थे मशहूर
जितेंद्र ने साल 1964 में 'गीत गाया पत्थर ने' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। जितेंद्र ने 60 से लेकर 90 के दशक तक 'हमजोली', 'फर्ज', 'धर्मवीर', 'तोहफा' और 'आमदी खिलौना है' जैसी फिल्में की हैं। उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह जबरदस्त डांस के लिए मशहूर थे। इसलिए उन्हें बॉलीवुड में डांसिग हीरो कहा जाता था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें