फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया बच्चन और वहीदा रहमान ने दी कामिनी कौशल को श्रद्धांजलि, अभिनेत्री की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे

Wed, 19 Nov 2025 12:46 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamini Kaushal Prayer Meet: 98 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली अभिनत्री कामिनी कौशल की आज प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान और जया बच्चन भी कामिनी कौशल को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
विज्ञापन
कामिनी कौशल, जया बच्चन और वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98वें वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। अब उनके निधन के बाद आज मुंबई में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस प्रेयर मीट में जया बच्चन और वहीदा रहमान भी शामिल हुईं और उन्होंने कामिनी कौशल को श्रद्धांजलि दी। 

जया बच्चन और वहीदा रहमान पहुंचीं

विज्ञापन

वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन जहां सफेद रंग के सलवार-सूट में कामिनी कौशल को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचीं। वहीं अभिनेत्री वहीदा रहमान भी काले रंग की फ्लोरल साड़ी में प्रेयर मीट में शामिल हुईं। इस दौरान वहीदा रहमान और जया बच्चन पूरी गर्मजोशी से एक-दूसरे से मिलीं। प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों ने मौन रहकर शोक व्यक्त किया और सिनेमा में उनके योगदान पर विचार किया।
 



 

 

दिलीप कुमार से लेकर शाहिद कपूर तक के साथ किया काम
कामिनी कौशल का करियर आजादी के तुरंत बाद के वर्षों में शुरू हुआ। उन्होंने दिलीप कुमार, राज कपूर, देव आनंद और बलराज साहनी जैसे दिग्गजों के साथ अभिनय किया। कामिनी कौशल ने दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान और शाहिद कपूर तक की फिल्मों में काम किया। बाद के वर्षों में कामिनी कौशल 'कबीर सिंह', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'लागा चुनरी में दाग' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

लाहौर में हुआ था जन्म

विज्ञापन

24 जनवरी 1927 को लाहौर में जन्मीं कामिनी कौशल का निधन 14 नवंबर को हो गया था। कामिनी कौशल ने साल 1946 में फिल्म 'नीचा नगर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म ‘नीचा नगर' का पहला प्रदर्शन 29 सितंबर 1946 को फ्रांस के कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुआ। वहां इस फिल्म को 'गोल्डन पाम' पुरस्कार मिला। यह चेतन आदर्श के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी।

यह खबर भी पढ़ेंः साउथ अभिनेत्री तुलसी ने फिल्मों को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पोस्ट में सभी को बोला- ‘थैंक्यू’

कामिनी कौशल की प्रमुख फिल्में
अगर कामिनी कौशल की प्रमुख फिल्मों की बात करें तो इनमें शहीद (1948), नदिया के पार (1948), आग (1948), जिद्दी (1948),  शबनम (1949), आरजू (1950) और बिराज बहू (1954) जैसी फिल्में शामिल हैं। 'बिराज बहू' के लिए उन्हें 1954 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। कामिनी कौशल के अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के चर्चे भी खूब मशहूर रहे। उन्होंने हर दौर के सितारों के साथ काम किया है। फिल्म 'कबीर सिंह' में वे शाहिद कपूर की दादी के रूप में नजर आईं। वहीं, 'चेन्नई एक्सप्रेस' में उन्हें शाहरुख खान की दादी के रोल में देखा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें