फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में टैक्स, OTT और अन्य मुद्दों पर जया बच्चन ने संसद में रखी अपनी बात

Mon, 09 Feb 2026 06:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaya Bachchan: जया बच्चन ने संसद में कई मुद्दों को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने पिछले साल भी यही बातें की थी लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन
जया बच्चन - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन जया बच्चन अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों संसद का बजट सत्र चल रहा है। इसमें जया बच्चन ने कई बातों को लेकर सवाल पूछा है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी सवाल पूछे और जवाब तलब किया।
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में टैक्स छूट पर की बात
जया बच्चन ने कहा 'मैं इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सदस्य हूं। यह इंडस्ट्री अर्थव्यवस्था में ना सिर्फ भाग लेती है बल्कि यह सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली इंडस्ट्री है। इसके अलावा इस इंडस्ट्री के लोग दुनियाभर में भारत की संस्कृति का प्रचार करते हैं। इन योगदान के बावजूद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर पूरी दुनिया के मुकाबले सबसे ज्यादा जीएसटी और टैक्स लगता है।'

सामने आई सनी देओल अभिनीत 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट, आमिर बोले- ‘यह धर्मेंद्र की पसंदीदा स्क्रिप्ट थी’

विज्ञापन

जया बच्चन - फोटो : यूट्यूब
फंड लगाना हो रहा मुश्किल
उन्होंने सवाल पूछा 'मैं जानना चाहती हूं कि इस बजट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के विकास के लिए और टैक्स का बोझ कम करने के लिए क्या कदम उठाए गए? अगर ऐसा नहीं होता है तो हम भारत के अलावा दुनियाभर की फिल्में और टीवी शो देखना शुरू करेंगे। क्योंकि आज के दिन भारत की फिल्म इंडस्ट्री बहुत बुरे दौर में है। लोगों के लिए प्रोजेक्ट में पैसा लगाना बहुत मुश्किल हो रहा है। चाहे वो ओटीटी वाले प्रोजेक्ट हों या सिनेमा वाले प्रोजेक्ट हों।'

पिछले साल पूछे थे यही सवाल
जया बच्चन ने कहा 'पिछले साल मैंने यही बातें कही थीं। इस बार भी मैं यही बातें दोहरा रही हूं। उम्मीद है कि मुझे सुना जाएगा।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें