Mahi Vij in Bigg Boss 20: एक्ट्रेस माही विज इन दिनों सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। इस बीच उनके पूर्व पति जय भानुशाली ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर की है। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास।
शो 'बिग बॉस 20' शुरू हो गया है। शो में इस सीजन एक्ट्रेस माही विज भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। इसी बीच जय भानुशाली का अपनी पूर्व पत्नी के लिए किया गया पोस्ट चर्चाओं में आ गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
एक्स वाइफ के लिए किया चीयर
जय भानुशाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर माही विज की एंट्री का एक वीडियो शेयर कर उन्हें 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'डॉन घर में आ चुका है। ऑल द बेस्ट।' साथ ही उन्होंने माही विज को टैग भी किया।
माही विज
- फोटो : @jiohotstar
'बिग बॉस' के प्रीमियर पर माही ने जय पर कही थी ये बात
'बिग बॉस 20' के प्रीमियर के दौरान जब उनसे जय भानुशाली से अलग होने की बात पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसपर बात करने से मना कर दिया और कहा, 'मुझे हमारे अलगाव पर बात नहीं करनी। ये काफी पर्सनल है और मैं इसे पर्सनल ही रखना चाहती हूं। मैं इसके बारे में कभी चर्चा नहीं करना चाहूंगी।'
जय भानुशाली और माही विज
- फोटो : एक्स
जय और माही के रिश्ते के बारे में
माही विज और जय भानुशाली की लव स्टोरी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कहानियों में से एक रही है। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2010 में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी के बाद यह जोड़ी रियलिटी शोज, अवॉर्ड फंक्शन्स और सोशल मीडिया पर अक्सर साथ नजर आती थी।
इसके बाद दोनों ने जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अलग होने की जानकारी दी। करीब 15 साल की शादी और लंबे साथ के बाद कपल ने यह फैसला लिया। साथ ही एक्टर्स ने उनके बच्चों- तारा, खुशी और राजवीर की साथ देखभाल करने की बात कही।