‘रामायण’ को लेकर भी जाहिर की सोच
इस किताब के अलावा एएनआई से बातचीत में गीतकार ने फिल्म ‘रामायण’ पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। मेरी बेटी (जोया) ने इसे देखा है और वह इसकी तारीफ कर रही है। वह बहुत मुश्किल से किसी चीज की तारीफ करती है। मैंने तो उसे कभी अपनी तारीफ करते हुए भी नहीं सुना है।'
भगवान राम पर दिया बयान
जावेद अख्तर ने आगे भगवान राम पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, राम एक आदर्श हैं, एक नैतिकता हैं, राम जीने का एक तरीका हैं। राम एक खास सौंदर्यबोध और नैतिकता का प्रतीक हैं। इसलिए जब आप इसे देखते हैं और समझते हैं, तो यह आपके दिल को छू लेता है। हो सकता है कि कई लोग मुझसे नाराज हों लेकिन राम का सार हर भारतीय की रग-रग में बसा है, चाहे उनका धर्म कोई भी हो। भले ही उन्हें कभी-कभी एक व्यक्ति के रूप में देखा जाता है लेकिन उनका व्यक्तित्व इससे कहीं अधिक महान है। यह जीवन जीने का एक तरीका है।'