फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर: सोनिया गांधी की किताब पढ़कर क्या बोले गीतकार? कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को लेकर कही यह बात

Wed, 18 Nov 2026 03:38 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • सोनिया गांधी की किताब पर गीतकार जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी। 
  • इतना ही नहीं, उन्होंने सोनिया गांधी के लिए अपनी भावनाएं भी साझा कीं। 
  • इसी बीच उन्होंने फिल्म 'रामायण' पर भी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
जावेद अख्तर, सोनिया गांधी की किताब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और राजनेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग : द जर्नी ऑफ लव’ का हाल ही में विमोचन हुआ। अब एक कार्यक्रम में पहुंचे गीतकार जावेद अख्तर ने इस किताब पर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि यह किताब काफी दिलचस्प है। 

सोनिया की किताब पर क्या बोले जावेद ?

विज्ञापन

एक इवेंट में एएनआई से बात करते हुए जावेद ने कहा, ‘मैंने इसे पढ़ना शुरू कर दिया है। मुझे यह बहुत रोचक लग रही है। यह बहुत अच्छी किताब है। लेखन शैली बहुत ही मनमोहक है। इसे पढ़ना आसान है इसलिए, मैं इसे पूरी तरह पढ़ने के बाद ही इसके बारे में और कुछ कह सकता हूं। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस का सदस्य नहीं हूं, लेकिन मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, क्योंकि मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता था।’

Trending Videos

रामायण - फोटो : साभार@imdb

‘रामायण’ को लेकर भी जाहिर की सोच 
इस किताब के अलावा एएनआई से बातचीत में गीतकार ने फिल्म ‘रामायण’ पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। मेरी बेटी (जोया) ने इसे देखा है और वह इसकी तारीफ कर रही है। वह बहुत मुश्किल से किसी चीज की तारीफ करती है। मैंने तो उसे कभी अपनी तारीफ करते हुए भी नहीं सुना है।'

जावेद अख्तर - फोटो : पीटीआई

भगवान राम पर दिया बयान 
जावेद अख्तर ने आगे भगवान राम पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, राम एक आदर्श हैं, एक नैतिकता हैं, राम जीने का एक तरीका हैं। राम एक खास सौंदर्यबोध और नैतिकता का प्रतीक हैं। इसलिए जब आप इसे देखते हैं और समझते हैं, तो यह आपके दिल को छू लेता है। हो सकता है कि कई लोग मुझसे नाराज हों लेकिन राम का सार हर भारतीय की रग-रग में बसा है, चाहे उनका धर्म कोई भी हो। भले ही उन्हें कभी-कभी एक व्यक्ति के रूप में देखा जाता है लेकिन उनका व्यक्तित्व इससे कहीं अधिक महान है। यह जीवन जीने का एक तरीका है।'

विज्ञापन

जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
राम पर दिए बयान पर मचा बवाल
दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। उनके बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जावेद अख्तर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राम के प्रति उनका सम्मान और लगाव किसी आस्था की वजह से नहीं, बल्कि व्यावसायिक हितों के चलते है। मौलाना ने इस दौरान जावेद अख्तर के लिए विवादित टिप्पणियां भी कीं।

वहीं इस बयान पर शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने जावेद अख्तर की बात का स्वागत करते हुए कहा कि राम कोई धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका हैं। उन्हें खुशी है कि जावेद अख्तर ने भी इस बात को स्वीकार किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें