फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: विराट की तारीफ करने पर यूजर ने जावेद अख्तर पर की टिप्पणी; गीतकार ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 24 Feb 2025 11:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Javed Akhtar: भारत की तरफ से आईसीसी चैंम्पियन ट्रॉफी में पाकिस्तान को शिकस्त दिए जाने के बाद जावेद अख्तर ने विराट कोहली की तारीफ की। इस पर एक ट्रोलर ने जावेद टिप्पणी की। जावेद अख्तर ने उसका जवाब दिया है।
विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने आईसीसी चैंम्पियन ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को शिकस्त दे दी। भारत की इस जीत पर दूसरे देशवासियों की तरह गीतकार जावेद अख्तर ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने विराट कोहली की खूब तारीफ की। इस पर एक ट्रोलर ने उन पर साम्प्रदायिक विप्पणी कर दी। इसके बाद जावेद अख्तर ने ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन

जावेद अख्तर ने विराट की तारीफ की।
जब भारत की टीम ने पाकिस्तान की टीम को हरा दिया तो जावेद अख्तर ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि 'विराट कोहली जिंदाबाद!!! हमें आप पर गर्व है!!!' इस पर एक शख्स ने लिखा कि 'जावेद, बाबर का बाप कोहली है। बोलो जय श्री राम।' 

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद डिप्रेशन में रहे आमिर खान, बोले- 'मैं दो-तीन हफ्ते तक रोता रहा'
 

जावेद अख्तर - फोटो : X
जावेद अख्तर ने ट्रोल को दिया मुंहतोड़ जवाब
इस पोस्ट पर जावेद अख्तर ने रिप्लाई किया 'मैं तो सिर्फ ये कहूंगा कि तुम एक नीच इंसान हो और नीच ही मरोगे। तुम क्या जानो देशप्रेम क्या होता है।' एक दूसरे यूजर ने जावेद अख्तर को टैग करते हुए लिखा 'आज सूरज कहां से निकला। अंदर से दुख होगा आपको।' इस पर जावेद अख्तर न उसे जवाब देते हुए लिखा कि 'बेटा जब तुम्हारे बाप-दादा अंग्रेजों के जूते चाट रहे थे तब मेरे बाप-दादा आजादी के लिए जेल और काला पानी की सजा काट रहे थे। मेरी रगों में देश प्रेम का खून है और तुम्हारी रगों में अंग्रेज के नौकरों का खून है। इस अंतर को भूलो नहीं।' 

यह खबर भी पढ़ें: Fight Against Obesity: पीएम मोदी ने इन कलाकारों को ही क्यों किया नॉमिनेट? मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल
 

अनुष्का ने विराट पर लुटाया प्यार
कई दूसरी हस्तियों ने भी टीम इंडिया और विराट कोहली की तारीफ की। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मैच में कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अपने पति विराट कोहली पर प्यार लुटाया। उन्होंने विराट की एक तस्वीर साझा की जिसमें स्क्रीन पर उनका अंगूठा ऊपर की ओर इशारा करते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन

भारत ने जीत लिया मैच
भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच छह विकेट से जीत लिया। विराट ने 111 गेंदों में नॉट-आउट 100 रन बनाए। इस तरह से पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें