फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के तालिबानी विदेश मंत्री का भव्य स्वागत देख भड़के जावेद अख्तर, बोले- ‘मेरा सिर शर्म से झुक गया’

Tue, 14 Oct 2025 01:24 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Javed Akhtar: अफगानिस्तान के तालिबानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी शनिवार को इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम, देवबंद पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था। इस बात पर लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने नाराजगी व्यक्त की है। 

विज्ञापन
आमिर खान मुत्ताकी और जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने अफगानिस्तान के तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी को उनकी भारत यात्रा के दौरान दिए गए सम्मान और स्वागत की आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए इसकी निंदा की है, क्योंकि तालिबान हमेशा आतंकवाद और शिक्षा को प्रबंधित करने की बात को बढ़ावा देता है। 

जावेद अख्तर हुए निराश

विज्ञापन

जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘जब मैं देखता हूं कि दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी समूह तालिबान के प्रतिनिधि का सम्मान और स्वागत किया गया। वो भी उन लोगों द्वारा, जो हर तरह के आतंकवादियों के खिलाफ बोलते हैं, तो मेरा सिर शर्म से झुक जाता है। देवबंद को भी शर्म आनी चाहिए कि उसने अपने इस्लामी नायक का इतना सम्मानपूर्वक स्वागत किया, जो उन लोगों में से एक है जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मेरे भारतीय भाइयों और बहनों, हमारे साथ क्या हो रहा है।’
 



यह खबर भी पढ़ें: ‘थामा’ का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज, मलाइका अरोड़ा के ठुमकों ने दर्शकों को किया दीवाना

क्या है दारुल उरुल देवबंद?

विज्ञापन

आपको बताते चलें कि दारुल उरुल देवबंद, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित एक इस्लामी मदरसा है। इसकी खासियत ये है कि यहां देश और दुनिया से लोग पढ़ने आते हैं और कई विद्वान यहां से पढ़कर निकले हैं। इसीलिए जावेद अख्तर ने तालिबान नेता का भव्य स्वागत करने के लिए सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद की भी आलोचना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें