जावेद अख्तर ने की तारीफ
साल 2006 में गीतकार जावेद अख्तर ने एस.एच. बिहारी को रोल मॉडल बताया था। उन्होंने बताया कि वह बहुत अच्छे शायर थे, जिन्हें आज लोग भूल रहे हैं। ऑल इंडिया रेडियो के चैनल विविध भारती के एक प्रोग्राम में ओपी नैय्यर ने एस.एच. बिहारी को शायर-ए-आजम का खिताब दिया। एस.एच. बिहारी ने कई गाने लिखे जिनको ओपी नैय्यर ने आवाज दी।
यह खबर भी पढ़ें: Udit Narayan: ऐश्वर्या से लेकर माधुरी तक विवादों में रहा है इन सेलिब्रिटी का रिश्ता, हुआ ब्रेकअप
उर्दू और हिंदी में भी लिखे गाने
एस.एच. बिहारी हिंदी में गाने लिखने के अलावा उर्दू में भी गाने लिखते थे। उन्हें बंगाली भाषा भी आती थी। गाने लिखने के अलावा एस.एच. बिहारी ने 1985 में मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'प्यार झुकता नहीं' की पटकथा लिखी।
यह खबर भी पढ़ें: Himesh Reshammiya: सलमान खान को साइन कर चुके हिमेश रेशमिया, बताया कैसे मिली 'बैडएस रवि कुमार' बनाने की प्रेरणा