नेटिजन्स ने किया जैस्मिन को ट्रोल
जैस्मिन भसीन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, 'इंतहा हो गई इंतजार की'। आगे लिखा है, 'मूड! क्योंकि मेरे जन्मदिन में अभी दस दिन बाकी हैं।' बता दें कि जैस्मिन का बर्थडे 28 जून को है। अभिनेत्री के पोस्ट पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। इसी के साथ कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं कि उन्होंने अपर लिप इंजेक्शन लिए हैं।
नेटिजन्स ने पूछा- 'शादी कब कर रहे हो?'
जैस्मिन के पोस्ट पर नेटिजन्स अली और उन्हें टैग कर पूछ रहे हैं, 'शादी कब कर रहे हो दोनों? हमें आपकी शादी का बहुत इंतजार है'। एक यूजर ने लिखा है, 'हमें इसी तरह की और वीडियोज चाहिए'। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी बर्थडे रील देखने का इंतजार है'।