मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया एक बार फिर मुंबई इंडियंस का सपोर्ट करते स्टेडियम में नजर आईं। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान जैस्मिन मुंबई इंडियंस को चीयर करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने मुंबई की 9 विकेट से मिली जीत पर स्टैंड में खड़े होकर जश्न भी मनाया।
टीम को किया चीयर
जैस्मिन पूरे मैच के दौरान काफी खुश और उत्साहित नजर आईं, क्योंकि मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में काफी अच्छी परिस्थिति में रही और टीम ने जीत भी हासिल की। सफेद क्रॉप्ड टॉप और सफेज पैंट पहने जैस्मिन अपने कथित बॉयफ्रेंड हार्दिक पांड्या को चीयर करती और ताली बजाती दिखाई दीं। वो चेन्नई पर मिली मुंबई इंडियंस की जीत पर झूम उठीं।
यह खबर भी पढ़ें: रविवार को ‘केसरी 2’ की कमाई में आया भारी उछाल, पहले वीकेंड पर कुल इतनी हुई कमाई
अक्सर मुंबई को सपोर्ट करती दिखती हैं जैस्मिन
जैस्मिन अक्सर ही वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के मैचों में हार्दिक पांड्या और उनकी टीम को सपोर्ट करते नजर आती हैं। जिससे उनके और हार्दिक के अफेयर की खबरों को और भी बल मिता है। इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच के बाद जैस्मिन को मुंबई इंडियंस की टीम बस में भी जाते हुए देखा गया था। जबकि टीम बस में सिर्फ खिलाड़ियों और उनके करीबियों जैसे पत्नी या गर्लफ्रेंड को ही एंट्री मिलती है। ऐसे में जैस्मिन वालिया के उस बस में जाने पर हार्दिक पांड्या के साथ उनकी डेटिंग की खबरों की मानो पुष्टि समझा जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: OTT This Week: 'ज्वेल थीफ' से लेकर 'एल 2 एम्पुरान' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-थ्रिलर का डबल डोज
ऐसी शुरू हुईं डेटिंग की चर्चाएं
जैस्मीन और हार्दिक के बीच डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों ने एक ही जगह से अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें ग्रीस की यात्रा भी शामिल है। भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच के बाद उन्हें दुबई में बीच पर आराम करते हुए भी देखा गया, जिससे अटकलों को और भी बल मिला। हालांकि, अभी तक दोनों ने डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि नहीं की है।