अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ दर्शकों को लगातार पसंद आ रही है और कमाई में भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है।
फिल्म को अपने पहले रविवार की छुट्टी का लाभ मिला और कमाई के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल भी देखने को मिला।
रविवार की कमाई के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले संडे को 12.25 करोड़ का कारोबार किया। जो फिल्म के पहले दो दिन की कमाई से ज्यादा है।
18 अप्रैल को रिलीज हुई ‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 7.75 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि शनिवार को रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई 9.50 करोड़ रुपए रही।
इस तरह ‘केसरी चैप्टर 2’ ने अपने पहले वीकेंड यानी कि शुरूआती तीन दिनों में कुल 29.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित ‘केसरी चैप्टर 2’ एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जो 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं को दिखाती है।
फिल्म में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का दमदार किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडेय भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
सीआईडी ही नहीं, इन फिल्मों में भी शिवाजी साटम ने निभाया पुलिस वाले का किरदार