फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hiroshi Suzuki: 'आमिर खान जैसा महसूस हुआ', थ्री इडियट्स का आइकॉनिक पोज देते दिखे जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी

Thu, 21 Mar 2024 10:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जापान के दूत हिरोशी सुजुकी ने मुंबई की फिल्म सिटी की अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि मुंबई में फिल्म सिटी का पूरा आनंद लिया।
विज्ञापन
जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने मुंबई फिल्म सिटी का दौरा किया, जहां से उन्होंने कुछ मजेदार पलों की झलक लोगों के साथ साझा की। उन्होंने आज गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट अपने फिल्म सिटी के दौरे की तस्वीरें साझा कीं। हिरोशी सुजुकी ने कहा कि गुरुवार को जब उन्होंने अपनी एक फिल्म के कुछ प्रॉप्स के साथ प्रयोग किया तो उन्हें बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जैसा महसूस हुआ।

विज्ञापन


आमिर खान का पोज किया रिक्रिएट
एक्स पर एक पोस्ट में जापानी दूत ने मुंबई की फिल्म सिटी की अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'मुंबई में फिल्म सिटी का पूरा आनंद लिया।' इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया। वीडियो में हिरोशी सुजुकी बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरकते भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान फिल्म सिटी में उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' का आइकोनिक पोज भी रिक्रिएट किया।
Kareena Kapoor: 'सैफ की तरह नटखट हैं जेह', करीना कपूर ने बताया छोटे लाडले के चुलबुले अंदाज का राज
विज्ञापन


हिरोशी की पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
हिरोशी सुजुकी ने अन्य पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आमिर खान जैसा महसूस हुआ।' ये तस्वीरें देख सोशल मीडिया यूजर्स उत्साहित हो गए और उन्होंने उनकी पोस्ट पर प्यार बरसाते हुई अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह अद्भुद।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुंबई में आपका स्वागत है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप रॉकस्टार है।'
विज्ञापन

Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' जैसी और फिल्में करना चाहती हैं रानी मुखर्जी, जन्मदिन पर किया खुलासा

पहले भी किया था मुंबई का दौरा
इससे पहले भी जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी मुंबई का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल जून में मुंबई का दौरा किया था। उन्होंने एक आम मुंबई के व्यक्ति की तरह मुंबई में लोकल ट्रेन में सफर किया था। इसके साथ ही उन्होने ट्रेन के गेट पर खड़े होकर फोटो भी खींचवाई थीं।  इसके साथ ही उन्होंने मुंबई की अलग अलग व्यजनों का स्वाद भी चखा था।  
Imtiaz Ali: करीना को दीपिका से बेहतर कलाकार मानते हैं इम्तियाज अली, निर्देशक ने वजह का किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें