फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ पिज्जा पार्टी एंजॉय करती दिखीं जान्हवी कपूर; तस्वीरों पर वीर पहाड़िया ने दिया रिएक्शन

Mon, 31 Aug 2026 04:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor Photos: चर्चित अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इनमें वे अपने गर्ल्स गैंग के साथ पिज्जा एंजॉय करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
गर्ल्स गैंग के साथ जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम ने करवट ले ली है। कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिल गई है और मौसम सामान्य हो गया है। जान्हवी कपूर भी गर्मियों की विदाई पर खुश हैं। उन्होंने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जाहिर किया है।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी ने गर्मियों को किया गुडबाय
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज सोमवार को एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज है। जान्हवी बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वे अपने मेकअप प्रोडक्ट्स फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
जान्हवी ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'गर्मियों को गुडबाय। आप बहुत अच्छी थीं'। साथ में रेड हार्ट इमोजी बनाया है।

गर्ल्स गैंग के साथ जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
गर्ल्स गैंग के साथ की पिज्जा पार्टी
जान्हवी कपूर के साथ उनकी कुछ सहेलिया हैं। कुछ फोटोज में एक्ट्रेस स्टनिंग लुक में पोज देती दिख रही हैं। कुछ में यात्राएं करती नजर आ रही हैं। वहीं, एक तस्वीर में पिज्जा पार्टी करती नजर आ रही हैं।

'अपने बॉयफ्रेंड को बोलो काम करें'; ऋतिक रोशन के फैंस ने सबा आजाद से की गुजारिश; कहा- 'आपने उनके कान भर दिए'

जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
वीर पहाड़िया ने किया कमेंट
जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं। उनके लुक और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली समेत कुछ इलाकों के लोग कमेंट कर लिख रहे हैं कि उनके यहां अभी खूब गर्मियां हैं।

जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई और एक्टर वीर पहाड़िया ने भी कमेंट किया है। बता दें कि वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका नाम 'प्रेम कींटाणु' है। यह फिल्म इस साल 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी का वर्क फ्रंट
जान्हवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटी हैं। जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें फिल्म 'पेद्दी' में देखा गया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें