जान्हवी कपूर की दमदार भूमिका वाली 'उलझ' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर खासा उत्सुक हैं, साथ ही इसके जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में उनके को-स्टार राजकुमार राव ने भी फिल्म के लिए अपना उत्साह दिखाया है। जान्हवी कपूर की कई फिल्में इस साल रिलीज होने वाली है। जिनमें स्पोर्ट्स ड्रामा 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी शामिल है। फिल्म 'उलझ' एक देशभक्ति थ्रिलर फिल्म है। जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने टीजर को लेकर अपनी राय शेयर की है। इनके अलावा राजकुमार राव ने भी फिल्म 'उलझ' को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है।
शिखर का रिएक्शन
आज कुछ ही घंटों पहले 17 अप्रैल को, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म उलझन का टीजर रिलीज किया जा चुका है। जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने अपनी उत्साह और फिल्म के लिए अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। टीजर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा करते हुए, शिखर ने फिल्म प्रोजेक्टर, चाकू, ताबूत और दिल की आँखों वाले इमोजी से जान्हवी की सराहना व्यक्त की है।
राजकुमार राव ने कहा
अभिनेता फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी के साथ नजर आएंगे। राजकुमार ने 'उलझ' का टीजर अपनी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''मिसेज माही शानदार लग रही हैं। हैशटैग उलझ का इंतजार कर रहा हूं।''
'उलझ' का टीजर सिर्फ 56 सेकंड का है। टीजर में जान्हवी कपूर का दमदार रोल नजर आ रहा है। यह फिल्म 5 जूलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में जान्हवी के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अमृता पांडे और विनीत जैन फिल्म के निर्माता है। इस फिल्म को सुधांशु सरिया निर्देशक कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद जान्हवी कपूर राजमकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेस माही' में नजर आएंगी।
Bollywood Stars Real name: नाम बदलकर बदली इन बॉलीवुड सितारों की किस्मत, जानें क्या हैं इन सितारों के असली नाम