Janhvi Kapoor: अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने एक किस्सा सुनाया है। जब वह मुश्किल दौर में थीं तो वह एक गलत आदत का शिकार हो गई थीं। उनके बदन से आ रही बदबू ने उन्हें इस लत से छुटकारा दिलाया।
जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने अक्सर अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखा है। हालांकि उन्होंने मुश्किल दौर में एक गलत आदत को अपनाने के बारे में खुलकर बात की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या शराब पीने लगी थीं जान्हवी?
राज शमानी के साथ बातचीत में जान्हवी कपूर ने माना कि जब वह मुश्किल दौर में थीं तो वह शराब पीने लगी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इसकी लत नहीं लगी थी।
जान्हवी ने कहा 'मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे लत लग गई थी, मगर मैं अक्सर शराब पी रही थी। यह मेरी जिंदगी के एक बहुत ही दुखद अनुभव के बाद हुआ था। मुझे लगा कि मुझे बस नशे में डूब जाना है।'
विज्ञापन
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी को अच्छा नहीं लगा एहसास
शराब के नुकसान को लेकर उन्होंने कहा 'शराब पीकर मेरे शरीर के साथ जो हो रहा था वह मुझे पसंद नहीं आया। मुझे यह भी पसंद नहीं आया कि जब मैं सुबह उठती थी तो अजीब महसूस होता था। हैंगओवर का वह एहसास, मुझे उससे बहुत नफरत होती थी। यह बहुत अजीब था। मुझे अपने आप से एक ऐसी बदबू आती थी, जो नशे की लत वाले इंसान की बदबू से बहुत मिलती-जुलती थी।'
बदबू ने सोचने पर मजबूर किया
जान्हवी कपूर ने माना कि शराब पीने के बाद उनके बदन से जो बदबू आ रही थी, उसने उन्हें सोचने पर मजबूर किया। उन्होंने सोचा कि एक नाजुक दौर में वह अपनी जिंदगी में किन चीजों को आने दे रही थीं। इसके बाद उन्होंने शराब छोड़ दी।
जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आईं थीं। अगली बार वह राम चरण के साथ फिल्म 'पेद्दी' में नजर आएंगी। यह फिल्म 6 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।