कान डेब्यू से छाईं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित कान फिल्म फेस्टिवल में बतौर एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर कदम रखा। इस मौके पर उन्होंने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का शानदार गाउन पहना था, जिसमें उनका लुक किसी परी से कम नहीं लग रहा था। जाह्नवी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं और फैंस से लेकर सेलेब्स तक, सभी ने उनकी खूब तारीफ की।
‘होमबाउंड’ में अभिनय से जीता दिल
जाह्नवी कपूर का डेब्यू सिर्फ लुक्स तक ही सीमित नहीं रहा। उन्होंने निर्देशक नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ में अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद जाह्नवी की परफॉर्मेंस को स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिससे यह साफ हो गया कि वह सिर्फ ग्लैमर ही नहीं बल्कि प्रतिभा में भी आगे हैं। फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।