फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shikhar Pahariya: यूजर ने शिखर पहाड़िया को कहा ‘दलित’, जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने ऐसा दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue, 18 Mar 2025 10:45 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shikhar Pahariya: मौजूदा वक्त में ट्रोलर्स किसी को भी ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब एक ट्रोलर ने जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन शिखर ने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दे दिया।
विज्ञापन
शिखर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@shikharpahariya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ कलाकार ऐसे हैं जो ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने में कभी पीछे नहीं हटते हैं और उन्हें उन्हीं की भाषा में सिखाते हैं। कुछ ऐसा ही किया है जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने। शिखर ने पिछले साल दीपावली के मौके पर जान्हवी कपूर और अपने पालतू डॉग के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों को काफी पसंद भी किया गया था, लेकिन इन तस्वीरों पर अब एक यूजर ने कुछ ऐसा कमेंट किया है, जिसका जवाब शिखर को खुद देना पड़ा। यूजर ने शिखर की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, “लेकिन तू तो दलित है।” यूजर के इस कमेंट को शिखर ने अनदेखा नहीं किया और उसे तगड़ा जवाब दिया।

शिखर ने दिया जवाब

विज्ञापन

यूजर के कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शिखर ने उसे करारा जवाब दिया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट उस यूजर के कमेंट के साथ शेयर करते हुए शिखर ने लिखा, “यह वाकई बहुत ही दयनीय और निराश करने वाला है कि 2025 में भी इतनी पिछड़ी और छोटी मानसिकता वाले तुम्हारे जैसे लोग हैं।”

"असल में तुम्हारी सोच का स्तर है अछूत"

विज्ञापन

शिखर ने आगे लिखा, “दीपावली प्रकाश, प्रगति और एकता का त्यौहार है। ऐसी अवधारणाएं साफ तौर आपकी सीमित बुद्धि से परे हैं। भारत की ताकत हमेशा इसकी विविधता और समानता रही है, जिसे तुम समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे हो। शायद ऐसी बातें फैलाने के बजाय, तुम्हें खुद को शिक्षित करने पर जोर देना चाहिए। क्योंकि अभी, यहां एकमात्र चीज जो वास्तव में 'अछूत' है, वह है तुम्हारी सोच का स्तर।”

यह खबर भी पढ़ें: Ghatak Re-Release: ‘पिंजरे में आकर शेर भी कुत्ता बन…’, फिर से सिनेमाघरों में धूम मचाएंगे सनी देओल के डायलॉग्स

ये थी शिखर की दीवाली पोस्ट
अपनी दीवाली पोस्ट में शिखर पहारिया ने लिखा था, “हमारी ओर से आपको दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम के आगमन से प्रकाश और समृद्धि का वर्ष आए, बुराई पर अच्छाई का शासन हो और हमें हमेशा धर्म का मार्ग चुनने की शक्ति और बुद्धि मिले। धन्य हैं वे लोग जो जरूरतमंदों की मदद करने, उनका उत्थान करने और उनकी रक्षा करने की क्षमता रखते हैं।”

यह खबर भी पढ़ें: Movie Release: ईद पर भाईजान, तो दीवाली और क्रिसमस पर इन एक्टर्स का रहता है बोलबाला, फिल्में करती हैं बंपर कमाई

शिखर-जान्हवी ने अपने रिश्ते को अब तक नहीं किया ऑफिशियल
शिखर पहाड़िया का नाम लंबे वक्त से अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, जान्हवी और शिखर ने आज तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों ने ही कभी इस पर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाता है और दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते भी दिखते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें