बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्म 'जाट' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अभिनेता की 'घातक' फिल्म ने अपने दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब इस फिल्म को दर्शकों के बीच फिर से रिलीज किया जा रहा है। इसमें अमरीश पुरी के विलेन किरदार और सनी देओल के डायलॉग्स ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। जानिए किस तारीख को री-रिलीज हो रही फिल्म।
फिर से धूम मचाएगी ‘घातक’
बीते दिन रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि एक कल्ट क्लासिक के लिए आप खुद को तैयार रखें। 'घातक' फिर से 21 मार्च को बड़े पर्दे पर री-रिलीज हो रही है, इसका भरपूर आनंद उठाएं। यानी कि इस फिल्म को आप आगामी शुक्रवार को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। पिछले साल ‘घातक’ ने अपने रिलीज के 28 साल पूरे कर लिए थे। अब इस फैसले ने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दे दी है।
यह खबर भी पढ़ें:
Bollywood Stars Phobia: शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक किस बात से लगता है डर? जानिए एक्टर्स का फोबिया
घातक फिल्म की कहानी
'घातक' एक ऐसे युवक की कहानी है जो अपने बीमार पिता को इलाज के लिए बनारस से मुंबई लाता है। वहीं, वह एक महिला के प्रेम में पड़ जाता है। हालांकि, जिस कॉलोनी में वह रहता है, वहां एक गैंगस्टर का राज चलता है। इसी के बाद अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष शुरू होता है। सनी देओल के अभिनय के अलावा फिल्म को लोकप्रिय गाने 'कोई जाए तो ले आए' के लिए भी याद किया जाता है, जिसमें ममता कुलकर्णी ने शानदार डांस किया था।
यह खबर भी पढ़ें:
Bollywood Stars Phobia: शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक किस बात से लगता है डर? जानिए एक्टर्स का फोबिया
सनी देओल के डायलॉग हैं चर्चित
'ये मजदूर का हाथ है कात्या, लोहा पिघलाकर उसका आकार बदल देता है'। यह घातक फिल्म का डायलॉग है, जो बच्चे-बच्चे की जुबां पर हैं। ऐसे ही एक नहीं कई डायलॉग फिर से दर्शकों के बीच कुछ दिनों में होंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था । फिल्म में सनी देओल के अलावा मीनाक्षी सीशादरी और दिवंगत अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद थे।