सार
Janhvi Kapoor And Arjun Rampal Ramp Walk In Indian Couture Week: इन दिनों फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से नई दिल्ली में इंडियन कोचर वीक 2025 का आयोजन हो रहा है। आज छठे दिन यानी सोमवार को फैशन डिजाइन जयंती रेड्डी के लिए जान्हवी कपूर शो स्टॉपर बनीं। वहीं दिवंगत डिजाइनर रोहित बल की याद में आयोजित किए एक शो में अर्जुन रामपाल ने रैंप वॉक की।
रैंप वॉक करते हुए जान्हवी कपूर और अर्जुन रामपाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@fdciofficial
कई बाॅलीवुड सेलिब्रिटीज इन दिनों अलग-अलग फैशन डिजाइनर्स के लिए इंडियन कोचर वीक 2025 में रैंप वॉक कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार, फातिमा सना शेख जैसे सेलिब्रिटीज रैंप वॉक करते नजर आए। आज सोमवार रात को जान्हवी कपूर भी डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए ट्रेडिशनल इंडियन गेटअप में रैेंप वॉक करती नजर आईं। इस ड्रेसअप में वेस्टर्न टच भी नजर आता है। साथ ही यह ड्रेस जान्हवी को रॉयल टच भी देती है।
जान्हवी ने की शानदार रैंप वॉक
फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर के रैंप वॉक का एक वीडियो साझा किया गया है। जान्हवी काफी शानदार तरीके से रैंप पर वॉक कर रही हैं। जयंती रेड्डी की बनाई ड्रेस में वह रॉयल नजर आ रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Indian Couture Week: भूमि पेडनेकर ने रैंप पर दिखाया जलवा, राजकुमार राव-अर्जुन रामपाल ने भी किया वॉक
इंडो-वेस्टर्न रही रैंप वॉक की थीम
डिजाइनर जयंती रेड्डी की बनाई जिस ड्रेस में जान्हवी ने वॉक की, उसमें पेस्टल कलर में डोरी वर्क, फ्लावर पैटर्न का काम नजर आया। यह ड्रेसअप शादी या फेस्टिवल जैसे इवेंट्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जान्हवी भी बड़ी नजाकत से इस ड्रेस में रैंप पर चलती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इंडियन कोचर वीक में जान्हवी कपूर की रैंप वॉक को सराहा। एक यूजर का कहना था, ‘जान्हवी कपूर ने अपनी वॉक पर काम किया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्वीन’। ऐसे ही कई तारीफ से भरे कमेंट्स यूजर्स और फैंस ने जान्हवी कपूर के लिए किए। बताते चलें कि कुछ महीनों पहले अपनी एक रैंप वॉक के लिए जान्हवी कपूर ट्रोल हो चुकी हैं।
दिवंगत डिजाइनर रोहित बल के फैशन शो के लिए अर्जुन रामपाल ने की वॉक
अर्जुन रामपाल ने रैंप वॉक के बाद ऊपर देखा और डिजाइनर रोहित बल को याद किया। अर्जुन ने कहा, 'रोहित इस शो को डिजर्व करते थे। यह एक शानदार शो रहा।
'