फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2025 : कान में 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग के बाद पिता बोनी कपूर को जान्हवी ने किया नजरअंदाज, जानिए क्यों?

Fri, 23 May 2025 08:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

78th Cannes Film Festival: इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में जान्हवी कपूर ने रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। वे यहां फिल्म 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर-बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

78वें कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'होमबाउंड' का प्रीमियर हुआ। नीरज घेवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। जान्हवी भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचीं। वे इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में पहली बार पहुंचीं। उन्होंने अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि 'होमबाउंड' के प्रीमियर के बाद उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर को नजरअंदाज किया था। इसकी वजह भी खुद बताई है। 

विज्ञापन

परिवार के लोगों ने कर दिया भावुक
जान्हवी कपूर ने हाल ही में बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद की वे भावुक हो गई थीं। उनके परिवार की प्रतिक्रिया ने उन्हें ज्यादा भावुक कर दिया 'और वे इतनी भावुक हो गईं कि जानबूझकर अपने आंसू रोकने के लिए उनसे दूरी बनाए रखी। 'होमबाउंड' ने कान में विश्व प्रीमियर के दौरान दर्शकों पर छाप छोड़ी। इसे नौ मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला। 

पिता को देखकर कर दिया अनदेखा
फिल्म 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के सितारे, निर्माता-निर्देशक के अलावा जान्हवी के पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी मौजूद थे। जान्हवी कपूर ने हाल ही में फिल्म क्रिटिक सुचरिता त्यागी के साथ इंटरव्यू में फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद की भावनात्मक स्थिति के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने यह स्वीकार किया कि फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया काफी अच्छी रही। लेकिन, यह उनके परिवार की जबरदस्त प्रतिक्रिया थी, जिसने उन्हें इतना भावुक कर दिया कि उन्होंने आंसू रोकने के लिए जानबूझकर उनसे दूरी बनाए रखनी पड़ी।

Deepti Sadhwani: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से लेकर Cannes तक का सफर, दीप्ति सिधवानी का लुक वायरल
विज्ञापन

ऐसी हो गई थी जान्हवी के पिता बोनी की हालत
जान्हवी ने कहा,  'मैंने सभी का अभिवादन किया और फिर मैंने अपने डैड को देखा। वे खुशी से चिल्ला रहे थे। वे बिल्कुल परेशान थे। मैंने उन्हें लंबे समय से इस तरह नहीं देखा था। मेरी बहन की आंखें लाल थीं। मैंने कहा कि मैं उनके पास नहीं जाऊंगी, क्योंकि अगर मुझे पता चला कि मैं उनके पास गई तो मैं फिर से रोना शुरू कर दूंगी। लेकिन वे फिल्म से बहुत भावुक हो गए थे। मुझे नहीं लगता कि मैंने इतने लंबे समय में उनका किसी कला के प्रति इतना इमोशनल रिएक्शन देखा है। जान्हवी ने आगे कहा कि सिर्फ उनके परिवार ने ही नहीं, बल्कि उस दौरान थिएटर में मौजूद लगभग सभी दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें